{"_id":"6743f7656047b63e480d3b9e","slug":"ipl-2025-auction-why-did-chennai-super-kings-buy-38-year-old-ashwin-coach-fleming-reveals-strategy-2024-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 38 साल के अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने क्यों खरीदा? कोच फ्लेमिंग ने खोला राज, बताई आगे की रणनीति","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 38 साल के अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने क्यों खरीदा? कोच फ्लेमिंग ने खोला राज, बताई आगे की रणनीति
Mon, 25 Nov 2024 09:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 25 Nov 2024 09:34 AM IST
सार
अश्विन को नीलामी के शुरुआती दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। सीएसके अपने उन खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना चाहती है जिनके स्किल का चेपॉक की पिच पर इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
समीर रिज्वी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रविवार को जेद्दा में जारी मेगा नीलामी में रविचंद्रन अश्विन को खरीदने के बाद कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में इस अनुभवी ऑफ-स्पिनर का कई तरह से इस्तेमाल कर सकती है। पांच बार की चैंपियन टीम में यह इस स्टार स्पिनर की घर वापसी है।
अश्विन और धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
अश्विन को नीलामी के शुरुआती दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा। सीएसके अपने उन खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना चाहती है जिनके स्किल का चेपॉक की पिच पर इस्तेमाल किया जा सके। 2009 में सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले अश्विन 2010 और 2011 में टीम के खिताबी अभियान का हिस्सा थे। वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके हैं।
स्टीफन फ्लेमिंग
- फोटो : IPL/BCCI
फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में में कहा, 'अश्विन के लिए यह घर वापसी जैसा है। लेकिन वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं। जैसा कि वेंकी (मैसूर) ने कहा, उनका जुड़ाव कीमत के बारे में नहीं है। आप देखते हैं कि कोई टीम में कैसे फिट बैठता है और अश्विन का चेन्नई के साथ भावनात्मक लगाव है इसलिए वह अच्छी तरह फिट हो जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
रविचंद्नन अश्विन
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा, 'वह बेहतरीन स्पिनर है और उनके आंकड़े शानदार है। वह अपने करियर के अंतिम छोर की ओर हैं लेकिन उनका अपार अनुभव और बल्लेबाजी का भी अनुभव, मुझे लगता है कि हम उनका कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।' अश्विन के अलावा चेन्नई ने नूर अहमद, डेवोन कोनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी और विजय शंकर को भी खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इनमें महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। सीएसके ने अभी तक अपने एक राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया है।
सीएसके ने इन्हें किया था रिटेन
सीएसके ने इन्हें किया था रिटेन
| खिलाड़ी | सैलरी |
|---|---|
| ऋतुराज गायकवाड़ | 18 करोड़ |
| रवींद्र जडेजा | 18 करोड़ |
| मथीशा पथिराना | 13 करोड़ |
| शिवम दुबे | 12 करोड़ |
| महेंद्र सिंह धोनी | 4 करोड़ |
विज्ञापन
डेवॉन कॉन्वे
- फोटो : IPL
नीलामी में सीएसके ने इन्हें खरीदा- नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कोनवे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर