फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: अब शीर्ष-2 के लिए जंग, गुजरात का दावा सबसे मजबूत, पंजाब-बेंगलुरु के हारने पर MI के लिए खुलेगा रास्ता

Thu, 22 May 2025 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 22 May 2025 11:06 AM IST
सार

प्लेऑफ लेग की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। इस साल क्वालिफायर-एक 29 मई को मोहाली में खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर 30 मई को मोहाली में ही खेला जाएगा। एक जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-दो खेला जाना है, जबकि तीन जून को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2025: Battle for top-2, GT strongest claim, if PBKS and RCB lose both matches MI will gain benefit
विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मुंबई ने बुधवार को दिल्ली को हराकर अंतिम-चार में जगह बनाई। अब जंग शीर्ष दो स्थानों को लेकर है। शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फायदा मिलता है। ऐसे में चारों टीमें शीर्ष पर लीग राउंड को खत्म करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, इसमें गुजरात का दावा सबसे मजबूत दिख रहा है। वहीं, बेंगलुरु और पंजाब के बीच दूसरे स्थान के लिए टक्कर देखने को मिल सकती है। मुंबई की टीम चाहेगी कि बेंगलुरु और पंजाब अपने-अपने दोनों मैच हार जाएं ताकि उनके लिए शीर्ष दो का रास्ता खुल जाए।
IPL 2025: Battle for top-2, GT strongest claim, if PBKS and RCB lose both matches MI will gain benefit
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आइए पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल जानते हैं...
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
1 गुजरात टाइटन्स (Q) 12 9 3 0 18 +0.795
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 12 8 3 1 17 +0.482
3 पंजाब किंग्स (Q) 12 8 3 1 17 +0.389
4 मुंबई इंडियंस (Q) 13 8 5 0 16 +1.292
5 दिल्ली कैपिटल्स (E) 13 6 6 1 13 -0.019
6 कोलकाता नाइट राइडर्स (E) 13 5 6 2 12 +0.193
7 लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 12 5 7 0 10 -0.506
8 सनराइजर्स हैदराबाद (E) 12 4 7 1 9 -1.005
9 राजस्थान रॉयल्स (E) 14 4 10 0 8 -0.549
10 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 13 3 10 0 6 -1.030
(Q): क्वालिफाई, (E): एलिमिनेटेड
IPL 2025: Battle for top-2, GT strongest claim, if PBKS and RCB lose both matches MI will gain benefit
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
29 मई से प्लेऑफ की शुरुआत, तीन जून को मिलेगा चैंपियन
प्लेऑफ लेग की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। इस साल क्वालिफायर-एक 29 मई को मोहाली में खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर 30 मई को मोहाली में ही खेला जाएगा। एक जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-दो खेला जाना है, जबकि तीन जून को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा। क्वालिफायर-एक में अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें भिड़ती हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है।

क्वालिफायर-एक के बाद एलिमिनेटर खेला जाता है। यह अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। यह एक नॉकआउट मैच होता है। हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-दो में भिड़ना होता है। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-एक को जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ती है, जबकि हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है। तीन जून को इस साल का विजेता मिल जाएगा।

IND vs ENG: 'भारत को जीतने की इच्छा की कमी खलेगी', कोहली के संन्यास पर बोले स्टोक्स, कहा- हल्के में नहीं लेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Battle for top-2, GT strongest claim, if PBKS and RCB lose both matches MI will gain benefit
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस
2022 की चैंपियन गुजरात ने शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया है। टीम ने 12 में से नौ मैच जीते हैं और सिर्फ तीन मैचों में टीम को हार मिली है। गुजरात के 18 अंक हैं। उसका नेट रन रेट +0.795 है। टीम के अगले दो मैच आउट ऑफ फॉर्म लखनऊ सुपर जाएंट्स (22 मई) और चेन्नई सुपर किंग्स (25 मई) के खिलाफ हैं। एक जीत भी गुजरात का शीर्ष स्थान पक्का कर देगी। हालांकि, दोनों मैच हारने पर गुजरात की टीम पर तीसरे या चौथे स्थान पर रहने का खतरा रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्थिति में आरसीबी और पंजाब के दोनों मैच जीतने पर 21-21 अंक होंगे और शीर्ष दो स्थान पर कब्जा कर लेगी, जबकि गुजरात के 18 अंक ही रह जाएंगे। पंजाब अगर अपना आखिरी मैच मुंबई से हार जाती है और एक मैच जीतने में कामयाब रहती है, फिर भी उसके 19 अंक होंगे और शीर्ष दो में स्थान बनाने के लिए काफी होगा। यह तभी संभव है जब गुजरात अपने दोनों मैच हारे, लेकिन एक भी जीत गुजरात टीम को शीर्ष दो में स्थान पहुंचा देगी।
विज्ञापन
IPL 2025: Battle for top-2, GT strongest claim, if PBKS and RCB lose both matches MI will gain benefit
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
गुजरात की तरह आरसीबी को भी अपने दो मैच दो आउट ऑफ फॉर्म टीमों के खिलाफ खेलने हैं। आरसीबी के फिलहाल 12 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक हैं। टीम ने तीन मैच गंवाए हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसका नेट रन रेट +0.482 है। आरसीबी को अब लीग राउंड में 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना करना है। दोनों मैच जीतने पर टीम का शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा। हालांकि, उन्हें पंजाब से टक्कर मिल सकती है। अगर पंजाब की टीम भी अपने दोनों मैच जीतती है तो फिर नेट रन रेट का मसला होगा और ऐसे में बेहतर रन रेट वाली टीम अंतिम दो स्थान पर समाप्त करेगी। आरसीबी की टीम जिस फॉर्म में चल रही है, उसके शीर्ष दो में समाप्त करने की संभावना पंजाब से ज्यादा है। हालांकि, बेंगलुरु की टीम अगर मैच भी हारती है और पंजाब दोनों मैच जीतती है तो बेंगलुरु को तीसरे स्थान पर समाप्त करना पड़ेगा।

ICC Meeting: सिंगापुर में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन, भारत-पाकिस्तान मैच के भविष्य पर चर्चा होने की संभावना
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed