फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: बैठक में खिलाड़ियों के रिटेंशन पर हो सकता है बड़ा फैसला, RTM के नियम में भी बदलाव की संभावना

Sat, 28 Sep 2024 06:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 28 Sep 2024 06:56 PM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की ज्यादातर फ्रेंचाइजियां उस नियम को दोबारा लागू करने के पक्ष में हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके या पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को अनकैप्ड की श्रेणी में रखा जाता है।

विज्ञापन
IPL 2025: big decision can be taken on the retention of players in meeting, there can be a change in RTM rule
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले आईपीएल शीर्ष परिषद की शनिवार को बैठक होनी है। इसमें कई अहम फैसले अहम लिए जा सकते हैं। इसमें राइट टू मैच (आरटीएम) और खिलाड़ियों के रिटेंशन से जुड़े कई मुद्दे शामिल हैं।
IPL 2025: big decision can be taken on the retention of players in meeting, there can be a change in RTM rule
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
इस बैठक से पहले इएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मेगा नीलामी के दौरान प्रत्येक टीम को पांच खिलाड़ियों के रिटेंशन की अनुमति दी जा सकती है। इसी के साथ एक राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड के उपयोग का भी विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि, अब तक यह फैसला नहीं हो सका है कि रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कितने भारतीय और कितने विदेशी खिलाड़ी होंगे।
IPL 2025: big decision can be taken on the retention of players in meeting, there can be a change in RTM rule
आईपीएल - फोटो : twitter
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि अब तक कुल पर्स की पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि, माना जा रहा है कि 115-120 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। अगर आईपीएल शीर्ष परिषद की बैठक में  5 + 1 मॉडल को मंजूरी मिल जाती है तो यह टूर्नामेंट के इतिहास में खिलाड़ियों को बरकरार रखने की सबसे अधिक संख्या होगी। आईपीएल 2018 से पहले पांच रिटेंशन की अनुमति दी गई थी, जिसमें तीन रिटेंशन या तीन आरटीएम कार्ड शामिल थे। इसमें अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हो सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: big decision can be taken on the retention of players in meeting, there can be a change in RTM rule
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल की ज्यादातर फ्रेंचाइजियां उस नियम को दोबारा लागू करने के पक्ष में हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके या पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले कैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को अनकैप्ड की श्रेणी में रखा जाता है। आईपीएल 2021 के बाद इस नियम को खत्म कर दिया गया था। अगर यह नियम वापस लाया जाता है, तो यह चेन्नई सुपर किंग्स को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बनाए रखने की अनुमति दे सकता है, जिससे उन्हें नीलामी में जाने से पहले एक मजबूत पर्स मिल सकता है। 2017 में आईपीएल ने अनकैप्ड खिलाड़ी को बनाए रखने के लिए तीन करोड़ रुपये की कीमत तय की थी जिसे 2021 में बढ़ाकर चार करोड़ रुपये कर दिया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed