फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: RCB में हेजलवुड की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, इंग्लैंड के ये तीन धाकड़ बल्लेबाज बेंगलुरु टीम से जुड़े

Thu, 15 May 2025 02:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 May 2025 02:05 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टीम के ज्यादातर विदेशी स्टार वापस भारत आ चुके हैं। आइए जानते हैं आरसीबी के कौन से खिलाड़ी आए हैं और किनका आना बाकी है...

विज्ञापन
IPL 2025: Big update on Josh Hazelwood return to RCB, England players join Royal Challengers Bengaluru team
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 का दूसरा चरण 17 मई से शुरू होगा। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है। छह स्थानों पर ग्रुप चरण के शेष 17 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान दो डबल हेडर के मुकाबले होंगे। लीग को दोबारा चालू करने पर सबसे बड़ी चुनौती विदेशी खिलाड़ियों को भारत लाने को लेकर थी। दरअसल, भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर लीग को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया था। तब लगभग ज्यादातर विदेशी खिलाड़ी वापस लौट गए थे। हालांकि, अब दूसरा चरण शुरू होने पर सभी फ्रेंचाइजी उन्हें वापस बुलाने पर जुटी हैं। इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, टीम के ज्यादातर विदेशी स्टार वापस भारत आ चुके हैं।
IPL 2025: Big update on Josh Hazelwood return to RCB, England players join Royal Challengers Bengaluru team
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड भी अपने कुछ वेस्टइंडीज के साथियों के साथ भारत आ चुके हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के तीन धाकड़ खिलाड़ियों की भी आरसीबी की टीम में वापसी हो चुकी है। सबसे बड़ा अपडेट जोश हेजलवुड को लेकर है। इस सीजन शानदार गेंदबाजी करने वाले हेजलवुड के आने को लेकर संशय था, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वह आरसीबी के बाकी बचे मैचों को खेलने के लिए आने के लिए तैयार हो गए हैं। हालांकि, उनकी वापसी की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है। हेजलवुड फिलहाल आरसीबी सबसे शानदार गेंदबाज रहे हैं। उनकी धारदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी की टीम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
IPL 2025: Big update on Josh Hazelwood return to RCB, England players join Royal Challengers Bengaluru team
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
दरअसल, आरसीबी के लिए इस सीजन कुछ मैचों को अपने दम पर जिताने वाले शेफर्ड आरसीबी से जुड़ने के लिए भारत आ चुके हैं। वह वेस्टइंडीज के अपने साथी खिलाड़ी आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और ड्वेन ब्रावो के साथ भारत आए। रसेल और नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं, जबकि ब्रावो केकेआर के गेंदबाजी कोच हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन, फिल सॉल्ट और जैकब बेथेल भी आरसीबी की टीम से जुड़ चुके हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आरसीबी की टीम से जुड़ चुके हैं। हालांकि, गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि रोमारियो शेफर्ड का भारत आना तय नहीं है। शेफर्ड को इंग्लैंड के खिलाफ 29 मई से शुरू हो रही वनडे सीरीज के वेस्टइंडीज की टीम में चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Big update on Josh Hazelwood return to RCB, England players join Royal Challengers Bengaluru team
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
लिविंगस्टोन को इंग्लैंड की टी20 और वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। इसलिए वह आरसीबी के लिए पूरे सीजन उपलब्ध रहेंगे। वहीं, बेथेल को सिर्फ दो ही मैच खेलने को मिलेगा, क्योंकि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज से सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों को 25 मई तक का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) दिया है। बेथेल आरसीबी के केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैचों में ही खेल सकेंगे। बेथेल को जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम में नहीं चुना गया है, जिसकी शुरुआत 22 मई से हो रही है। वहीं, सॉल्ट आरसीबी के लिए सभी मैच खेल सकते हैं, क्योंकि उन्हें सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत छह जून से है। अगर आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंचती है तो तीन जून को खिताबी मुकाबला होगा। एनगिडी का भी सभी मैच खेलना संदिग्ध है, क्योंकि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में चुने हैं।

आरसीबी के लीग राउंड में बचे मैच
  • 17 मई: vs कोलकाता (बेंगलुरु)
  • 23 मई vs हैदराबाद (बेंगलुरु)
  • 27 मई vs लखनऊ (लखनऊ)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed