{"_id":"67ea84ccb4258e61540148cc","slug":"ipl-2025-csk-performance-in-first-3-ipl-matches-of-season-check-win-loss-records-and-stats-2025-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: शुरुआती तीन में दो मैच गंवाने के बाद कभी चैंपियन नहीं बनी CSK, क्या इस साल टूटेगा यह अनचाहा रिकॉर्ड?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: शुरुआती तीन में दो मैच गंवाने के बाद कभी चैंपियन नहीं बनी CSK, क्या इस साल टूटेगा यह अनचाहा रिकॉर्ड?
Tue, 01 Apr 2025 08:07 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Apr 2025 08:07 AM IST
सार
इससे पहले चार बार जब ऐसा हुआ था तो टीम चैंपियन नहीं बन पाई थी। क्या इस बार चेन्नई इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी? यह तो वक्त ही बताएगा। आइए जानते हैं इससे पहले चार बार क्या हुआ था....
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस सीजन के शुरुआती तीन मैचों ने तो व्यूअरशिप के रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए थे। रविवार को सीजन का दूसरा डबल हेडर खेला गया। दिन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह चेन्नई की इस सीजन की लगातार दूसरी हार रही।
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI/ANI
साल 2009
साल 2009 में चेन्नई ने शुरुआती तीन में से दो मैच गंवाए थे। पहले मैच में उसे मुंबई इंडियंस ने 19 रन से हराया था। फिर दूसरे मैच में सीएसके की टीम आरसीबी को हराने में कामयाब रही थी। इसके बाद तीसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने चेन्नई को नौ रन से शिकस्त दी थी। इस साल टीम लीग स्टेज में 14 में से आठ मैच जीत पाई थी। पांच में टीम को हार मिली थी और एक मैच बेनतीजा रहा था। टीम 17 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी। सेमीफाइनल में हालांकि, सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। डेक्कन चार्जर्स ने इस साल खिताब अपने नाम किया था।

साल 2012
साल 2012 में भी चेन्नई ने शुरुआती तीन में से दो मैच गंवाए थे। पहले मैच में उसे मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट से हराया था। दूसरे मैच में टीम डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 74 रन से जीतने में कामयाब रही थी। तीसरे मैच में चेन्नई को दिल्ली ने आठ विकेट से हराया था। इस साल टीम 16 में से आठ मैच जीतने में कामयाब रही थी। सात में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था और एक मैच बेनतीजा रहा था। 17 अंक लेकर सीएसके की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी और प्लेऑफ में पहुंची थी। इसके एलिमिनेटर में सीएसके ने मुंबई को 38 रन से हराया था। फिर क्वालिफायर-दो में चेन्नई ने दिल्ली कैपिटल्स को 86 रन से शिकस्त दी थी। हालांकि, चेन्नई में खेले गए फाइनल में सीएसके को केकेआर के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बनी MI

साल 2020
साल 2020 में चेन्नई की टीम को शुरुआती तीन में से दो मैचों में हार मिली थी। चेन्नई ने अपने पहले मैच में मुंबई को पांच विकेट से हराया था। इसके बाद राजस्थान के हाथों सीएसके को 16 रन से हार मिली थी। फिर दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई को 44 रन से हराया था। इस साल चेन्नई की टीम 14 में से सिर्फ छह मैच जीत पाई थी और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा था। 12 अंक लेकर सीएसके की टीम अंक तालिका में आठ में से सातवें स्थान पर रही थी और प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। इस साल मुंबई ने खिताब अपने नाम किया था।

साल 2022
साल 2022 में चेन्नई ने अपने शुरुआती तीनों मैच गंवाए थे। पहले मैच में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह विकेट से हराया था। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने छह विकेट से शिकस्त दी थी। वहीं, तीसरे मैच में पंजाब किंग्स ने सीएसके को 54 रन से हराया था। इस सत्र में सीएसके की टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीतने में कामयाब हो पाई थी। उसे 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। आठ अंक लेकर सीएसके की टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही थी। इस साल गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनी थी।