{"_id":"66f84597f3328d85440ffa5a","slug":"ipl-2025-dhoni-will-in-ipl-auction-as-an-uncapped-player-the-return-of-this-rule-has-made-easier-for-csk-2024-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: इस नियम के बदलाव से पूर्व कप्तान धोनी की राह हुई आसान, अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर कर सकते हैं वापसी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: इस नियम के बदलाव से पूर्व कप्तान धोनी की राह हुई आसान, अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर कर सकते हैं वापसी?
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल 2025 की राह आसान हो गई है। इस साल के अंत में होने वाली मेगा नीलामी में दिग्गज खिलाड़ी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर उतर सकते हैं। बता दें कि, शनिवार को बेंगलुरु में हुई आईपीएल के शीर्ष परिषद की बैठक में खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर निर्णय लिया गया।
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले पूर्व कप्तान धोनी अब अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर नीलामी में उतर सकते हैं। शीर्ष परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कोई भारतीय खिलाड़ी पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में राष्ट्रीय टीम के लिए नहीं खेला है तो उसे अनकैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा।
3 of 5
धोनी
- फोटो : IPL
आईपीएल के आधिकारिक बयान के मुताबिक- अगर कोई कैप्ड भारतीय खिलाड़ी संबंधित सीजन के आयोजन से पहले के पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट मैच, वनडे, टी20 अंतरराष्ट्रीय) में शुरुआती एकदाश में नहीं खेला है या उसके पास बीसीसीआई के साथ केंद्रीय अनुबंध नहीं है, तो वह अनकैप्ड हो जाएगा। यह नियम सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गायकवाड़-धोनी
- फोटो : twitter
नियम में बदलाव का मतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र धोनी जिन्होंने आखिरी बार 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के लिए खेला था, अब आईपीएल 2025 के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर नजर आएंगे। आईपीएल की शीर्ष परिषद जीसी ने आगामी संस्करण के लिए इम्पैक्ट प्लेयर नियम को जारी रखने का भी फैसला किया। इम्पैक्ट सब को आईपीएल 2023 के दौरान लागू किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने सीएसके को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2010 और 2014 में चैम्पियंस लीग टी20 का खिताब जीता है। धोनी ने 2016 से 2017 में सीएसके के बैन होने पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे। आईपीएल में धोनी ने 264 आईपीएल मैच खेले। इनमें उन्होंने 39.13 की औसत से 5,243 रन बनाए हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनके नाम 152 कैच और 42 स्टंपिंग भी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।