फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: कोहली-अवनीत विवाद से लेकर दिग्वेश के नोटबुक सेलिब्रेशन तक, इन 10 बड़ी वजहों से चर्चा में रहा यह सीजन

Wed, 04 Jun 2025 02:13 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Jun 2025 02:13 AM IST
सार

आईपीएल 2025 का फाइनल आज अहमदाबाद में खेला गया। पंजाब किंग्स का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से सामना हुआ। अहमदाबाद में खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हराकर अपना पहला खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2025: From Kohli-Avneet Photo like controversy to Digvesh Rathi notebook celebration, big controversies
आईपीएल 2025 के विवाद - फोटो : ANI
loader
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। टीम ने फाइनल में पंजाब को छह रन से हरा दिया। 2022 के बाद इस लीग को एक नया चैंपियन मिल गया है। यह सीजन कई मायनों में दिलचस्प रहा। कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बने तो किसी के सेलिब्रेशन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। दिग्वेश राठी के नोटबुक सेलिब्रेशन को लेकर काफी विवाद हुआ, वहीं विराट कोहली के अवनीत कौर के फोटो लाइक करने को लेकर भी काफी चर्चा हुई। तिलक वर्मा का रिटायर्ड आउट होने पर भी फैंस भड़क गए। आइए इस सीजन के कुछ बड़े विवादों पर नजर डालते हैं...
IPL 2025: From Kohli-Avneet Photo like controversy to Digvesh Rathi notebook celebration, big controversies
अवनीत कौर और कोहली - फोटो : ANI/Instagram
1. कोहली का अवनीत कौर की फोटो लाइक करना
दो मई को विराट कोहली ने अवनीत की फोटो लाइक कर दी थी। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। बाद में विराट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लाइक करने के पीछे की वजह बताई थी और सफाई पेश की थी। मामला बढ़ता देख कोहली ने स्पष्टीकरण दिया जिससे इसे लेकर किसी तरह की गलतफहमी आगे ना बढ़े। हालांकि, इसने आग में घी डालने का काम किया। कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब मैं अपनी फीड देख रहा था तो शायद गलती से प्रतिक्रिया दी गई। इसके पीछे किसी तरह का कोई इरादा नहीं था। मैं अपील करता हूं किसी तरह की गैर जरूरी कयास नहीं लगा जाएं। आप लोगों का धन्यवाद।' इसके बाद कोहली को जमकर ट्रोल किया गया। कई स्टार्स की प्रतिक्रियाएं आईं। राहुल वैद्य ने इसमें काफी सुर्खियां बटोरीं।
IPL 2025: From Kohli-Avneet Photo like controversy to Digvesh Rathi notebook celebration, big controversies
विराट कोहली और राहुल वैद्य - फोटो : ANI
2. राहुल वैद्य और कोहली के बीच विवाद
विराट के अवनीत की तस्वीर लाइक करने पर गायक राहुल वैद्य सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। राहुल वैद्य का बयान भी सामने आया। राहुल ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर कहा कि विराट कोहली के फैंस विराट से भी बड़े जोकर हैं। इसके अलाव उन्होंने विराट के फैंस पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके परिवार को गाली दी है। कोहली ने अवनीत की तस्वीर लाइक करने के अपने स्पष्टीकरण में 'एल्गोरिद्म' और 'इंटरैक्शन' जैसे शब्द का उपयोग किया था। इसके बाद राहुल वैद्य ने लगातार पोस्ट कर विराट पर निशाना साधा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है। हालांकि, कुछ दिन बाद वैद्य ने खुद अपडेट देते हुए कहा कि अब कोहली ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है। उन्होंने तुरंत यू टर्न लेते हुए कहा, 'धन्यवाद विराट कोहली! मुझे अनब्लॉक करने के लिए। आप क्रिकेट के अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं और आप भारत का गर्व हो! जय हिंद। भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: From Kohli-Avneet Photo like controversy to Digvesh Rathi notebook celebration, big controversies
दिग्वेश का नोटबुक सेलिब्रेशन - फोटो : ANI
3. दिग्वेश राठी का नोटबुक सेलिब्रेशन, अभिषेक से भिड़े, मांकडिंग की कोशिश
दिग्वेश का नोटबुक सेलिब्रेशन ने खूब सूर्खियां बटोरीं। हालांकि, इसकी उन्हें भारी कीमत भी चुकानी पड़ी। दिग्वेश का यह पहला आईपीएल रहा और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित भी किया। उन्होंने 13 मैचों में 14 विकेट लिए और उनका इकोनॉमी रेट 8.25 का रहा। इनमें से ज्यादातर विकेट लेने के बाद दिग्वेश ने नोटबुक सेलिब्रेशन किया और इसके लिए बीसीसीआई का चाबुक भी उन पर चला। उन पर भारी जुर्माना लगा, लेकिन दिग्वेश ने सेलिब्रेशन करना जारी रखा। उन्हें विराट की तरह क्रिकेट का बैड बॉय तक कहा गया। इसको लेकर कप्तान पंत से उनकी बहस भी हुई, लेकिन दिग्वेश नहीं माने। फैंस ने तो उन्हें यहां तक ट्रोल किया कि 'आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया'। सनराइजर्स के खिलाफ मैच के दौरान दिग्वेश ने अभिषेक शर्मा को भी नोटबुक सेलिब्रेशन से वापस भेजा, लेकिन अभिषेक से उनकी बहस हो गई और दोनों करीब आ गए। अभिषेक ने बाल भी नोंचना का इशारा किया था। दिग्वेश ने आरसीबी के खिलाफ लीग राउंड के आखिरी मैच में जितेश शर्मा को मांकड़िंग की कोशिश भी की। हालांकि, जितेश नॉटआउट रहे। दिग्वेश का ऐसा करना भी चर्चा में रहा।

विज्ञापन
IPL 2025: From Kohli-Avneet Photo like controversy to Digvesh Rathi notebook celebration, big controversies
हार्दिक, जयवर्धने, सूर्यकुमार और तिलक वर्मा - फोटो : IPL/BCCI
4. तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट
चार अप्रैल को आईपीएल 2025 का सबसे पहला विवाद सामने आया था। उस दिन मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला हुआ था। उस मैच में मुंबई मैनेजमेंट ने अचानक फैसला लेते हुए तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट कर पवेलियन वापस बुला लिया था। उस वक्त मुंबई को जीत के लिए सात गेंद में 24 रन की जरूरत थी। इस फैसले ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। तिलक बतौर इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर आए थे, लेकिन उन्हें रिटायर्ड आउट कर दिया गया। फैंस काफी गुस्सा थे और उन्होंने कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच महेला जयवर्धने पर सवाल खड़े किए थे। मुंबई यह मैच हार गई थी। सूर्यकुमार यादव कोच जयवर्धने की ओर इशारा करते हुए कहते हुए दिख रहे थे कि ये क्या है? ऐसा क्यों हो रहा है? इस पर जयवर्धने ने उनकी कान में कुछ कहा था। बाद में जयवर्धने ने कहा था कि यह उनका फैसला था, क्योंकि तिलक बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed