{"_id":"682f0d7366b8de9ff303d490","slug":"ipl-2025-head-not-stable-left-shoulder-yograj-singh-says-will-remove-rishabh-pant-flaws-in-five-minute-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: 'सिर स्थिर नहीं, बायां कंधा...', योगराज सिंह ने कहा- पांच मिनट में ऋषभ पंत की खामियां दूर कर दूंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: 'सिर स्थिर नहीं, बायां कंधा...', योगराज सिंह ने कहा- पांच मिनट में ऋषभ पंत की खामियां दूर कर दूंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 May 2025 05:11 PM IST
सार
योगराज का कहना है कि उन मुद्दों को हल करने में केवल पांच मिनट लगेंगे और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान को ट्रैक पर वापस लाएंगे और फिर से वह बड़ी पारियां खेल सकेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और योगराज सिंह
- फोटो : ANI/IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 कुछ खास नहीं रहा। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने बहुत उम्मीदों के साथ 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन न तो उनका बल्ला चला और अंजाम यह हुआ कि टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। पंत ने इस सीजन अब तक 11 पारियों में 12.27 की औसत और 100 के स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है। बाकी की 10 पारियों में उनका उच्चतम स्कोर 21 रन रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पंत की तकनीक में कुछ खामियां देखी हैं और उन्होंने कहा कि पांच मिनट में वह उन खामियों को दूर कर देंगे।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : ANI
योगराज का कहना है कि उन मुद्दों को हल करने में केवल पांच मिनट लगेंगे और लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान को ट्रैक पर वापस लाएंगे और फिर से वह बड़ी पारियां खेल सकेंगे। अपने बेटे युवराज सिंह के अलावा शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा जैसे मौजूदा खिलाड़ियों को कोचिंग दे चुके 67 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि सुधार पर ध्यान देने से पंत जल्द ही अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट आएंगे।
योगराज ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ऋषभ पंत की समस्या को सिर्फ पांच मिनट में ठीक किया जा सकता है। उसका सिर स्थिर नहीं है और उसका बायां कंधा बहुत अधिक खुल रहा है। थोड़े से सुधार के साथ वह कुछ ही समय में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर वापस आ जाएंगे।'
सनराइजर्स के खिलाफ सोमवार को अहम मुकाबले में वह छह गेंदों में सात रन बनाकर आउट हो गए थे। पंत ने इस सीजन- 0, 15, 2, 2, 21, 63, 3, 0, 4, 18 और 7 रन की पारियां खेली हैं। उनके पहले आईपीएल सीजन यानी 2016 को छोड़ दिया जाए तो पंत ने कभी किसी सीजन में 300 से कम रन नहीं बनाए हैं। यह सिर्फ उनका दूसरा सीजन है जब उन्होंने 200 से कम रन बनाए हैं। 2016 में पंत ने 10 मैचों में 198 रन बनाए थे। इनमें एक अर्धशतक शामिल है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।