फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: शुभमन पर है कप्तानी का दबाव? टीम डायरेक्टर सोलंकी ने कही यह बात, जानें रबाडा की वापसी पर क्या बोले

Tue, 06 May 2025 11:04 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 May 2025 11:04 AM IST
सार

गिल पिछले साल गुजरात टाइटंस के पूर्णकालिक कप्तान बने थे। उन्होंने इस सत्र में 10 मैचों में 51.66 की औसत और 162 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतक के साथ 465 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: Is there pressure of captaincy on Shubman Gill? Team director Vikram Solanki said this, on Rabada
राशिद खान और शुभमन गिल - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। यह मुकाबला प्लेऑफ के नजरिये से दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस मैच से पहले जीटी के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि कप्तानी का भार कुछ खिलाड़ियों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, लेकिन शुभमन गिल ने बतौर कप्तान गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। सोलंकी ने लीग में वापसी के लिए तैयार कगिसो रबाडा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज के प्रतिबंधित दवा के उपयोग से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का अच्छे से पालन किया जा रहा है।
IPL 2025: Is there pressure of captaincy on Shubman Gill? Team director Vikram Solanki said this, on Rabada
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गिल पिछले साल गुजरात टाइटंस के पूर्णकालिक कप्तान बने थे। उन्होंने इस सत्र में 10 मैचों में 51.66 की औसत और 162 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतक के साथ 465 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर सोलंकी ने वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान कहा, 'जहां तक टीम को लीड करने का सवाल है, गिल सच में अपनी भूमिका में ढल गए हैं। जब आपके पास शुभमन जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हो, जो कि एक असाधारण बल्लेबाज भी हैं, तो कभी-कभी आपको इस बात की चिंता हो सकती है कि नेतृत्व का कही नकारात्मक असर तो नहीं पड़ेगा।'
IPL 2025: Is there pressure of captaincy on Shubman Gill? Team director Vikram Solanki said this, on Rabada
सुदर्शन और गिल - फोटो : ANI
सोलंकी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ऐसा हुआ है। आप कभी-कभी देखते हैं कि लोग इस तरह की जिम्मेदारी वाली भूमिकाओं में कामयाब होते हैं और शुभमन निश्चित रूप से ऐसे ही रहे हैं।' आईपीएल तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद टाइटंस के लिए गिल को पारी का आगाज करते हुए अपने बाएं हाथ के जोड़ीदार साई सुदर्शन का शानदार साथ मिला है। सुदर्शन ने इस सत्र में 10 मैचों में 50.40 की औसत और 154.12 की स्ट्राइक रेट के साथ पांच अर्धशतकों के साथ 504 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Is there pressure of captaincy on Shubman Gill? Team director Vikram Solanki said this, on Rabada
शुभमन गिल और साई सुदर्शन - फोटो : IPL/BCCI
सोलंकी ने कहा, 'आप उनकी कमाल की साझेदारी का श्रेय केवल उनकी कड़ी मेहनत को दे सकते हैं। वे खेल के प्रति अपने दृष्टिकोण के मामले में एक जैसे हैं। दोनों खिलाड़ियों मैच की तैयारी पारंपरिक तरीके से करते हैं और इस मामले में भी दोनों एक जैसे हैं।  मुझे लगता है कि वे दोनों लाल गेंद वाले क्रिकेट में पारी का आगाज कर चुके हैं। उनके पास शानदार तकनीक है।'
विज्ञापन
IPL 2025: Is there pressure of captaincy on Shubman Gill? Team director Vikram Solanki said this, on Rabada
कगिसो रबाडा - फोटो : PTI
सोलंकी ने रबाडा को लेकर भी बयान दिया। दरअसल, इस साल जनवरी में एसए20 टूर्नामेंट में एमआई केपटाउन के लिए खेलते समय मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित दवा के उपयोग के लिए रबाडा को एक महीने के लिए निलंबित किया गया था। उन्हें एक अप्रैल को परीक्षण में विफल होने के बारे में सूचित किया गया था और दो दिन बाद टाइटंस ने घोषणा की कि रबाडा 'व्यक्तिगत कारणों' से स्वदेश लौट गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed