फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: कोहली-अनुष्का...क्रुणाल-पंखुड़ी...दिनेश-दीपिका...रजत-ऐश्वर्या, खिलाड़ियों ने परिवार के साथ मनाया जश्न

Wed, 04 Jun 2025 09:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Jun 2025 09:09 AM IST
सार

जैसे ही जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर में आरसीबी की जीत सुनिश्चित की तो कोहली की आंखें भर आई और आंसू कपालों पर आ गिरे। अपना चेहरा उन्होंने हथेली में छिपा लिया। आरसीबी के खिलाड़ी उन्हें घेरकर कूदने लगे। आखिर 18 नंबर की जर्सी का 18 साल का इंतजार खत्म हुआ।

विज्ञापन
IPL 2025: Kohli-Anushka...Krunal-Pankhuri...Karthik-Dipika...Rajat-Aishwarya, players celebration with family
रजत-ऐश्वर्या, कोहली-अनुष्का, क्रुणाल-पंखुड़ी, कार्तिक-पल्लीकल - फोटो : PTI
loader
आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। फाइनल में उसने पंजाब किंग्स को छह रन से हरा दिया। एक वक्त पसीने से सराबोर विराट कोहली थोड़े अधीर दिखते हैं। आखिर हो भी क्यों नहीं, उनका और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पहला आईपीएल खिताब बस एक ओवर दूर था। कोहली को जीत की भनक लग चुकी थी और वह मैदान पर ही घुटने के बल बैठकर रोने लगे थे।
 
IPL 2025: Kohli-Anushka...Krunal-Pankhuri...Karthik-Dipika...Rajat-Aishwarya, players celebration with family
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI/BCCI
जैसे ही जोश हेजलवुड ने 20वें ओवर में आरसीबी की जीत सुनिश्चित की तो कोहली की आंखें भर आई और आंसू कपालों पर आ गिरे। अपना चेहरा उन्होंने हथेली में छिपा लिया। आरसीबी के खिलाड़ी उन्हें घेरकर कूदने लगे। आखिर 18 नंबर की जर्सी का 18 साल का इंतजार खत्म हुआ।

IPL 2025: Kohli-Anushka...Krunal-Pankhuri...Karthik-Dipika...Rajat-Aishwarya, players celebration with family
रजत के साथ ऐश्वर्या और जितेश के श्लाका - फोटो : PTI/BCCI
इसके बाद क्या कोहली-अनुष्का, क्या क्रुणाल पांड्या-पंखुड़ी (उनकी पत्नी), क्या दिनेश कार्तिक-दीपिका पल्लीकल और क्या रजत पाटीदार-ऐश्वर्या...सभी ने मैदान पर आकर जश्न मनाया। जितेश की पत्नी श्लाका और मयंक भी पत्नी आशिता भी उनके साथ मैदान में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Kohli-Anushka...Krunal-Pankhuri...Karthik-Dipika...Rajat-Aishwarya, players celebration with family
कार्तिक की पत्नी दीपिका भी बच्चों के साथ वहां पहुंची थीं - फोटो : PTI
खिलाड़ियों ने परिवार को मैदान पर बुलाया और मैदान पर ही जश्न मनाया। कोहली तो अनुष्का को गले लगाकर रो पड़े। वहीं, कार्तिक ने पत्नी पल्लिकल को गले लगाया और वह भी भावुक दिखे।
विज्ञापन
IPL 2025: Kohli-Anushka...Krunal-Pankhuri...Karthik-Dipika...Rajat-Aishwarya, players celebration with family
पंखुड़ी और क्रुणाल - फोटो : PTI
क्रुणाल ने तो स्टेज पर बैठकर पत्नी पंखुड़ी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। वहीं, आरसीबी को अपने पहले साल की ही कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले रजत पत्नी ऐश्वर्या से मिलकर भावुक हो गए। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed