फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम बायो से हटाया टीम का नाम, क्या नीलामी में उतरेंगे?

Fri, 25 Oct 2024 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Oct 2024 01:07 PM IST
सार

शशांक ने अब तक आईपीएल में 24 मैचों में 35.25 की औसत और 161.45 के स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए हैं। 2024 में उन्होंने 44.25 की औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल थे।

विज्ञापन
IPL 2025: Punjab Kings batsman removed team name from his Instagram bio, will he enter the auction?
शशांक सिंह - फोटो : IPL
पंजाब किंग्स की टीम भले ही आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, लेकिन उन्हें कुछ सितारे जरूर मिले थे। शशांक सिंह जैसे मैच विनर्स मिले। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शशांक को पंजाब की टीम रिलीज कर सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया था कि पंजाब की टीम उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रख सकती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके हालिया एक्शन  ने उनके भविष्य के बारे में बहुत सारे फैंस को हैरान कर दिया है। बल्लेबाज ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पंजाब किंग्स को हटा दिया है जिसमें अब लिखा है -प्रोफेशनल क्रिकेटर। हालांकि, इस बात की पुष्टि न तो शशांक ने और न ही पंजाब की टीम ने की है।
IPL 2025: Punjab Kings batsman removed team name from his Instagram bio, will he enter the auction?
शशांक सिंह - फोटो : IPL
शशांक आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में दिखे थे
शशांक ने अब तक आईपीएल में 24 मैचों में 35.25 की औसत और 161.45 के स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए हैं। 2024 में उन्होंने 44.25 की औसत और 164.65 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे। इनमें दो अर्धशतक शामिल थे। ऐसा माना जा रहा था कि पंजाब की टीम उन्हें रिटेन करेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा है। शशांक अगर नीलामी में उतरते हैं, तो उन पर पैसों की बौछार हो सकती है। जिस तरह उन्होंने मैच फिनिश किए, कई टीमें उन्हें बड़ी कीमत पर खरीद सकती हैं।
IPL 2025: Punjab Kings batsman removed team name from his Instagram bio, will he enter the auction?
शशांक सिंह - फोटो : IPL
आईपीएल फ्रेंचाइजी ने द हंड्रेड में रुचि दिखाई
इस बीच, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल फ्रेंचाइजी में से हैं, जिन्होंने इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड द्वारा संचालित द हंड्रेड में टीमों को खरीदने के लिए बोली जमा की है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, जीएमआर समूह ने हाल ही में हैम्पशायर के नए मालिक और मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के सह-मालिक अवराम ग्लेजर ने भी संभावित निवेशकों के लिए ईसीबी की 18 अक्तूबर की समय सीमा से पहले बोली जमा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Punjab Kings batsman removed team name from his Instagram bio, will he enter the auction?
शशांक सिंह - फोटो : IPL
ईसीबी ने कही यह बात
ईसीबी ने आठ फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं, जिसमें बोर्ड बहुमत नियंत्रण बरकरार रखेगा।  ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन ने हाइब्रिड स्वामित्व मॉडल की संभावना का भी उल्लेख किया है, जहां कुछ टीमें ईसीबी नियंत्रण में रहती हैं जबकि अन्य निजी निवेशकों को बेची जाती हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कई आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने शुरुआती रुचि दिखाई, लेकिन सभी ने बोलियों का पालन नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed