{"_id":"671a5cce58e1e90a7e08f0dc","slug":"last-road-of-the-world-e-69-highway-where-world-ends-near-north-pole-glacier-in-norway-europe-2024-10-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Last Road of the World: ये है दुनिया की आखिरी सड़क, यहां अकेले जाना है माना, जानिए इसके बारे में...","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Last Road of the World: ये है दुनिया की आखिरी सड़क, यहां अकेले जाना है माना, जानिए इसके बारे में...
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:23 PM IST
सार
Last Road of the World: ई-69 हाइवे 14 किलोमीटर लंबा है, जो पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को जोड़ता है। इस हाइवे पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां गाड़ी चलाना और अकेले पैदल चलना मना है।
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया की आखिरी सड़क
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Last Road of the World: दुनिया की कई जगहों पर आप गए होंगे। क्या आपके मन में कभी यह सवाल आया कि आखिर दुनिया कहां पर खत्म होती है? दुनिया की आखिरी छोर क्या है? हो सकता है कि आपके मन में यह सवाल नहीं आया हो। हालांकि, एक जगह ऐसी है, जहां माना जाता है कि दुनिया खत्म हो जाती है। यह एक सड़क है, जो दुनिया की आखिर सड़क मानी जाती है। माना जाता है कि इस सड़क के बाद दुनिया खत्म हो जाती है।
इस सड़क का नाम ई-69 हाइवे है। माना जाता है कि यह दुनिया की आखिरी सड़क है। यूरोपियन देश नॉर्वे में ई-69 हाइवे स्थित है। उत्तरी ध्रुव पृथ्वी का सबसे सुदूर उत्तरी बिंदु है। यहां पर पृथ्वी की धुरी घूमती है। यह नॉर्वे का आखिरी छोर है। यहां से आगे जाने वाले रास्ते को दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है। बताया जाता है कि हाइवे के खत्म होने के बाद सिर्फ ग्लेशियर और समुद्र नजर आता है और इसके सिवाय कुछ नहीं दिखाई देता है।
2 of 5
दुनिया की आखिरी सड़क
- फोटो : Freepik
ई-69 हाइवे 14 किलोमीटर लंबा है, जो पृथ्वी के छोर और नॉर्वे को जोड़ता है। इस हाइवे पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां गाड़ी चलाना और अकेले पैदल चलना मना है। आइए जानते हैं आखिरी क्या है दुनिया के आखिर सड़क की कहानी?
14 किमी ई-69 हाइवे पर कई लोग एक साथ हों, तभी आप यहां से गुजर सकते हैं। इसके पीछे वजह यह है कि हर तरफ बर्फ की मोटी चादर बिछी है। इसकी वजह से यहां खो जाने का खतरा हमेशा बना रहता है।
3 of 5
दुनिया की आखिरी सड़क
- फोटो : Freepik
उत्तरी ध्रुव के पास होने की वजह से यहां यहां सर्दियों के मौसम में न तो रातें खत्म होती हैं और न ही गर्मियों में सूरज डूबता है। कभी-कभी तो यहां लगभग छह महीने तक सूरज चमकता ही नहीं है। सर्दियों में यहां का तापमान माइनस 43 डिग्री से माइनस 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता है, तो वहीं गर्मियों में तापमान का औसत जमाव बिंदु जीरो डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।
सबसे हैरानी वाल बात यह है कि इतनी भीषण ठंड पड़ने के बावजूद यहां लोग रहते हैं। पहले यहां सिर्फ मछली का कारोबार होता था। 1930 से इस जगह का विकास होना शुरू हुआ। करीब चार साल बाद यानी 1934 में यहां के लोगों ने मिलकर फैसला किया कि यहां सैलानियों का भी स्वागत किया जाना चाहिए, ताकि उनकी कमाई का एक अलग जरिया बने।
अब दुनियाभर से लोग उत्तरी ध्रुव घूमने के लिए आते हैं। यहां उन्हें एक अलग दुनिया में होने का अहसास होता है। यहां डूबता हुआ सूरज और पोलर लाइट्स तो देखते ही बनता है। गहरे नीले आसमान में कभी हरी तो कभी गुलाबी रोशनी देखने को मिलती है। पोलर लाइट्स को 'ऑरोरा' भी कहा जाता है। यह रात के समय दिखाई देता है, जब आसमान में घुप्प अंधेरा छाया रहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।