फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 2014 के बाद पहली बार पंजाब शीर्ष दो में, आरसीबी की राह में रोड़ा बन सकती है लखनऊ; जानें समीकरण

Tue, 27 May 2025 09:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 May 2025 09:57 AM IST
सार

पंजाब किंग्स ने मुंबई को हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की कर ली है। अब आरसीबी और गुजरात में से एक टीम शीर्ष दो में पहुंचेगी जिसका निर्णय आरसीबी और लखनऊ के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

विज्ञापन
IPL 2025 Punjab Kings in Top 2 After 2014 season Lucknow May Block RCB qualifier-1 Hopes check points table
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली पंजाब किंग्स की टीम ने 11 साल बाद शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित कर ली है। पंजाब ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को हराकर शीर्ष पर जगह बनाई। इस जीत से अब यह तय हो गया है कि टीम ग्रुप चरण में अपने अभियान का अंत शीर्ष दो में रहकर करेगी। पंजाब की 14 मैचों में यह नौवीं जीत थी और वह 19 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर आ गई। 
IPL 2025 Punjab Kings in Top 2 After 2014 season Lucknow May Block RCB qualifier-1 Hopes check points table
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब क्वालिफायर-1 में पहुंची 
पंजाब के बराबर अंक अब सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) प्राप्त कर सकती है जिसका आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से मुकाबला होगा। लखनऊ और आरसीबी के बीच मैच के साथ ही आईपीएल 2025 के ग्रुप चरण का अंत हो जाएगा। पंजाब ने मुंबई पर जीत के साथ क्वालिफायर-1 में जगह पक्की कर ली है। पंजाब का क्वालिफायर-1 में सामना आरसीबी या गुजरात टाइटंस में से किसी टीम से होगा। पंजाब ने आखिरी बार 2014 में प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था और उस वक्त टीम शीर्ष पर रही थी। हालांकि, फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पंजाब को हराया था।
IPL 2025 Punjab Kings in Top 2 After 2014 season Lucknow May Block RCB qualifier-1 Hopes check points table
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई को खेलना होगा एलिमिनेटर
जोश इंगलिस और प्रियांश आर्या की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 187 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई आठ जीत और छह हार के साथ चौथे स्थान पर रही जिससे यह तय हो गया कि हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम 30 मई यानी शुक्रवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Punjab Kings in Top 2 After 2014 season Lucknow May Block RCB qualifier-1 Hopes check points table
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात का भाग्य लखनऊ पर निर्भर
आईपीएल 2025 के आखिरी ग्रुप मुकाबले में आरसीबी का सामना मंगलवार को लखनऊ से है। आरसीबी की टीम अंक तालिका में फिलहाल 17 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अगर आरसीबी यह मुकाबला जीत जाती है तो उसके 14 मैचों में 19 अंक हो जाएंगे और वह गुजरात से आगे हो जाएगी। गुजरात के 14 मैचों में नौ जीत से 18 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है। आरसीबी की हार गुजरात को दूसरे स्थान पर बरकरार रखेगी, जबकि आरसीबी जीती तो वह 2016 के बाद पहली बार शीर्ष दो में जगह बनाने में सफल रहेगी। गुजरात को अगर शीर्ष दो में रहकर फिनिश करना है तो उसे प्रार्थना करनी होगी कि लखनऊ इस मैच में आरसीबी को हरा दे। अगर ऐसा हुआ तो पंजाब का सामना क्वालिफायर-1 में गुजरात से होगा, जबकि एलिमिनेटर में मुंबई की भिड़ंत आरसीबी से होगी। मालूम हो कि आईपीएल में अंक तालिका में शीर्ष दो पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। 

आरसीबी का प्रदर्शन इस सीजन काफी अच्छा रहा है और टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। आरसीबी की टीम अगर लखनऊ के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करती है तो वह नेट रेन रेट के आधार पर पंजाब को पीछे छोड़कर शीर्ष पर रह सकती है। हालांकि, शीर्ष दो में पहुंचने के लिए उसे महज जीत की जरूरत है। लखनऊ के पास इस मुकाबले में खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन वह आरसीबी की राह का रोड़ा जरूर बन सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed