फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ऋषभ पंत, लखनऊ ने 27 करोड़ में अपनी टीम में किया शामिल

Sun, 24 Nov 2024 04:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Nov 2024 04:39 PM IST
सार

पंत तीनों ही प्रारूप के बड़े खिलाड़ी हैं और उनके पास लंबे समय तक कप्तानी करने का अनुभव भी है। पंत ने 2016 से अब तक 111 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और वह आठ बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant Sold price in mega auction, Records Stats and Team Rishabh Pant goes all details
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी जारी है। शुरू में 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगी। इस बार मार्की खिलाड़ियों की सूची में सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी क्रिकेट जगत में काफी लोकप्रिय हैं इन्होंने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें सभी की नजर ऋषभ पंत पर थी। पंत को नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज किया था। उन पर बड़ी बोली लगनी तय थी और ऐसा ही हुआ भी। लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा। 2016 के बाद पहली बार पंत दिल्ली के अलावा किसी और टीम से खेलते दिखेंगे। पंत हाल फिलहाल में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने पिछले साल कार दुर्घटना के बाद वापसी करते हुए खूब रन बनाए थे। लखनऊ की टीम उन्हें कप्तान बना सकती है।
IPL 2025: Rishabh Pant Sold price in mega auction, Records Stats and Team Rishabh Pant goes all details
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
पंत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रेयस अय्यर को पीछे छोड़ दिया है जो थोड़ी देर पहले ही 26.75 करोड़ रुपये में बिके थे। ऋषभ पंत के लिए लखनऊ और आरसीबी के बीच शुरुआत में जंग देखने मिली। पंत दो करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे थे और कम ही समय में उनकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई थी। इस दौरान हैदराबाद भी दौड़ में शामिल हुई, लेकिन लखनऊ ने भी हार नहीं मानी।
IPL 2025: Rishabh Pant Sold price in mega auction, Records Stats and Team Rishabh Pant goes all details
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
नीलामी टेबल पर हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और लखनऊ के मालिक संजय गोयनका लगातार पंत के लिए बोली लगाते रहे और देखते ही देखते कीमत 17 करोड़ के पार पहुंच गई। हैदराबाद और लखनऊ यहां भी नहीं रुके और पंत पर बोली बढ़ती रही। लखनऊ ने पंत के लिए 20.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई और हैदराबाद ने हाथ वापस खींच लिए। हालांकि, दिल्ली ने आरटीएम का इस्तेमाल किया। इसके बाद लखनऊ ने पंत के लिए 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया और दिल्ली ने अपने हाथ पीछे कर लिए। इस तरह पंत 27 करोड़ रुपये में बिके और लखनऊ ने उन्हें आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant Sold price in mega auction, Records Stats and Team Rishabh Pant goes all details
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
पंत तीनों ही प्रारूप के बड़े खिलाड़ी हैं और उनके पास लंबे समय तक कप्तानी करने का अनुभव भी है। पंत ने 2016 से अब तक 111 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और वह आठ बार प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीत चुके हैं। पंत विकेट के पीछे भी अहम साबित होते हैं। दिल्ली के पास हालांकि, पंत के लिए राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का इस्तेमाल करने का विकल्प भी उपलब्ध था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। टीम से अलग होते वक्त पंत और दिल्ली फ्रेंचाइजी के रिश्तों में दरार आ गई थी। यहां तक कि हाल ही में पंत ने भी कहा था कि उन्होंने दिल्ली का साथ पैसों के लिए नहीं छोड़ा है। 
विज्ञापन
IPL 2025: Rishabh Pant Sold price in mega auction, Records Stats and Team Rishabh Pant goes all details
ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
यह धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज भारत के लिए हर प्रारूप में खेलता है। टेस्ट क्रिकेट में बड़े स्तर पर खुद को साबित करने वाले पंत का टी20 खेल भी उतना ही दमदार है। उन्होंने 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में औसत और लगभग 128 के स्ट्राइक रेट से 1209 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। उनके ओवरऑल टी20 नंबर कहीं बेहतर हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय और लीग टी20 क्रिकेट को मिलाकर 202 मैचों में 31.78 की औसत और 145 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 5,022 रन बनाए हैं। इनमें दो शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed