फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: मिंज से लेकर 13 साल के वैभव तक, पहली बार लीग खेल रहे इन आठ युवा क्रिकेटर्स में है स्टार बनने का दम

Fri, 21 Mar 2025 11:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Mar 2025 11:23 AM IST
सार

आईपीएल भारतीय क्रिकेट और दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ युवा प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी है। हम आपको आठ खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल मैच नहीं खेला है, लेकिन भविष्य में सुपरस्टार्स बन सकते हैं...

विज्ञापन
IPL 2025 Rising Players List First IPL Season Vaibhav Suryavanshi Suryansh Shedge Ryan Rickelton Priyansh Arya
बाएं से- बॉश, रॉबिन मिंज, वैभव, प्रियांश और रिकेल्टन - फोटो : Instagram/ANI
loader
आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। इस लीग के जरिये युवा क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस लीग से कई स्टार्स उभर कर सामने आए और उन्होंने देश का भी लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया या कर रहे हैं। सिर्फ भारत नहीं, विदेशी खिलाड़ी भी इस लीग में चुने जाने का इंतजार करते हैं। इस साल भी आईपीएल में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो पहली बार खेलते दिखेंगे। हम उनमें से आठ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें आगे चलकर सुपरस्टार बनने का दमखम है। आइए जानते हैं...
IPL 2025 Rising Players List First IPL Season Vaibhav Suryavanshi Suryansh Shedge Ryan Rickelton Priyansh Arya
जयवर्धने के साथ मिंज - फोटो : Mumbai Indians
1. रॉबिन मिंज (मुंबई इंडियंस)
एक मोटरसाइकिल दुर्घटना ने उन्हें पिछले साल आईपीएल में खेलने से दूर कर दिया, लेकिन इस साल उन्होंने वापसी की है। उन्हें मुंबई इंडियंस 65 लाख रुपये में साइन किया है। मिंज को टी20 खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन उनकी पावर हिटिंग क्षमता जबरदस्त है। मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने उन्हें डीवाई पाटिल टूर्नामेंट के दौरान ट्रैक किया था। उन्हें झारखंड का 'क्रिस गेल' और 'अगला धोनी' भी कहा जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह बड़े-बड़े छक्के लगाते दिखे हैं। वह हेलीकॉप्टर शॉट भी खेल सकते हैं। आकाश चोपड़ा भी इस खिलाड़ी से प्रभावित हैं और उन्होंने भी वीडियो शेयर किया है। क्या यह हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का अगला स्टार बनेगा? यह तो समय ही बताएगा।

IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम की दावेदारी मजबूत? सहवाग-गिलक्रिस्ट समेत नौ क्रिकेटर्स ने रखी राय
IPL 2025 Rising Players List First IPL Season Vaibhav Suryavanshi Suryansh Shedge Ryan Rickelton Priyansh Arya
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : X
2. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स)
सिर्फ 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी आईपीएल अनुबंध (1.1 करोड़ रुपये) पाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे और सुर्खियों में आए थे। बाएं हाथ के इस शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के पास हर तरह के शॉट्स हैं और वह इस साल विश्व विजेता बनने वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ सबसे लंबे प्रारूप में 58 गेंदों में रिकॉर्ड तोड़ शतक जड़कर प्रभावित किया था। यह युवा टेस्ट में एक भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है। वैभव ने अंडर-19 एशिया कप में दो अर्धशतक भी बनाए और बिहार में अंडर-19 टूर्नामेंट में नाबाद तिहरा शतक लगाया था। द्रविड़ इस प्रतिभा को निखारने का काम करेंगे जो की सबसे अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Rising Players List First IPL Season Vaibhav Suryavanshi Suryansh Shedge Ryan Rickelton Priyansh Arya
सूर्यांश - फोटो : Punjab Kings
3. सूर्यांश शेडगे (पंजाब किंग्स)
सूर्यांश ने मुंबई के सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट खिताब में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सूर्यांश शेजगे को पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। उन्होंने सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में 252 के स्ट्राइक रेट से 131 रन बनाए थे, जो 20 या अधिक गेंदों का सामना करने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे अधिक है। उनकी महत्वपूर्ण पारियों में विदर्भ के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 12 गेंदों में नाबाद 36 रन और मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में 15 गेंदों में नाबाद 36 रन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से नौ पारियों में आठ विकेट लिए। हालांकि, उन्होंने अभी तक एक आईपीएल मैच नहीं खेला है। 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें जयदेव उनादकट का रिप्लेसमेंट बनाया था।

IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए
विज्ञापन
IPL 2025 Rising Players List First IPL Season Vaibhav Suryavanshi Suryansh Shedge Ryan Rickelton Priyansh Arya
रिकेल्टन - फोटो : Rickelton Instagram
4. रियान रिकेल्टन (मुंबई इंडियंस)
दक्षिण अफ्रीका का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज संभवतः आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करता दिख सकता है। 2019 और 2020 में जब मुंबई ने अपने पिछले दो खिताब जीते थे, तब भी रोहित के साथ दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज ने ही ओपनिंग की थी। तब रोहित के ओपनिंग पार्टनर क्विंटन डिकॉक रहे थे। अब हिटमैन को रिकेल्टन का साथ मिलेगा, जिन्हें आने वाले समय का सुपरस्टार माना जा रहा है। रिकेल्टन की पावर हिटिंग की बदौलत मुंबई इंडिया केप टाउन ने इस साल दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग का खिताब अपने नाम किया था। पावरप्ले में वह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट 177.41 से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। रिकेल्टन ने पिछले साल अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में सिएटल ओरकास के लिए 63 गेंद में शतक जड़ा था। क्या वह आईपीएल में जलवा बिखेरने में कामयाब होंगे, यह तो समय ही बताएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed