{"_id":"66f3a95ab1fecf4dc000400e","slug":"ipl-2025-sell-virat-kohli-play-ms-dhoni-bench-rohit-sharma-says-adam-gilchrist-and-michael-vaughan-2024-09-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: विराट-धोनी और रोहित को लेकर इस सवाल पर माइकल वॉन का अजीबोगरीब जवाब, गिलक्रिस्ट भी बयान से दिखे सहमत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: विराट-धोनी और रोहित को लेकर इस सवाल पर माइकल वॉन का अजीबोगरीब जवाब, गिलक्रिस्ट भी बयान से दिखे सहमत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:41 AM IST
सार
दोनों क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर एक साथ दिखाई देते हैं। जब उनसे विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को लेकर एक सवाल पूछा गया तो वॉन का जवाब हैरान करने वाला था।
आईपीएल 2025 को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दिनों में फ्रेंचाइजी अपने रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर सकती है। हालांकि, बीसीसीआई ने अब तक रिटेंशन को लेकर दिशानिर्देश जारी नहीं किए हैं। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजी उसका इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच एक पॉडकास्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक बहुत ही मुश्किल सवाल पर अपनी बात रखी।
Trending Videos
2 of 5
गिलक्रिस्ट और वॉन
- फोटो : Twitter
दोनों क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर एक साथ दिखाई देते हैं। जब उनसे विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा को लेकर एक सवाल पूछा गया तो वॉन का जवाब हैरान करने वाला था। दोनों से पूछा गया- विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी में से किसी एक को अपनी काल्पनिक फ्रेंचाइजी के लिए बेचना हो, एक को खिलाना हो और एक को बेंच करना हो तो किसे करेंगे? इस पर वॉन ने जवाब दिया- मैं एमएस धोनी को चुनूंगा। मुझे नहीं लगता कि कोई भी उनसे बेहतर है। मेरे लिए एमएस कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विराट कोहली, रोहित शर्मा और धोनी
- फोटो : ANI
फिर उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने कोहली पर धोनी को क्यों तरजीह दी? इस पर वॉन ने कहा- मैं विराट से छुटकारा पा रहा हूं। उन्होंने कभी आईपीएल नहीं जीता है। रोहित शर्मा छह बार के विजेता हैं। एमएस धोनी पांच बार के विजेता हैं।' वॉन ने कहा कि एमएस धोनी के विकल्प के रूप में रोहित शर्मा उनके लिए बेंच पर होंगे। इस पर गिलक्रिस्ट ने भी सहमति जताई और तंज कसते हुए कहा कि विराट कोहली को 'बेचने' से उनकी फ्रेंचाइजी को भी काफी पैसा मिलेगा।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : IPL
गिलक्रिस्ट ने कहा, 'आपको विराट की अच्छी कीमत मिलेगी'। इस पर वॉन ने जवाब दिया, 'यह अच्छा व्यवसाय है। मैं उनके जरिये काफी पैसे कमा सकता हूं। वह बड़ी रकम के लिए किसी और टीम में चले जाएंगे।' इसके बाद गिलक्रिस्ट ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अच्छी तरह से सोचा गया है। आप अपने बाल सोच सोच कर कम कर रहे हैं। यह एक कठिन कॉल है, लेकिन यह एक अच्छे मैनेजर का काम है।
इस साल के अंत में मेगा ऑक्शन होना है। जहां तक विराट कोहली का सवाल है, आरसीबी उन्हें टीम में बनाए रख सकती है और धोनी के साथ भी यही हो सकता है। हालांकि, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते हैं। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि धोनी पर चेन्नई सुपर किंग्स का फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें कितने खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।