फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ फ्लॉप रहे कोहली के फैंस ने अभिनेता अरशद वारसी को किया ट्रोल, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Thu, 03 Apr 2025 12:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Apr 2025 12:10 PM IST
सार

आरसीबी और जीटी के बीच मुकाबले में विराट कोहली सात रन बनाकर आउट हुए। विराट अब तक कुछ खास टच में दिखे नहीं हैं। अब आरसीबी को सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना करना है। फैंस विराट से उस मैच में रन बनाने की उम्मीद करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2025: Virat Kohli and RCB Fans trolls actor Arshad Warsi after GT match, shocking reason Arshad Khan
विराट कोहली और अरशद वारसी - फोटो : ANI
आईपीएल 2025 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने घर में हार का सामना करना पड़ा। 170 रन के लक्ष्य को शुभमन गिल की टीम ने आठ विकेट रहते हासिल कर लिया। बेंगलुरु की यह इस सीजन की पहली हार रही। सबसे खास बात इस मैच में विराट कोहली के बल्ले का खामोश रहना रहा। वह सात रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अरशद खान ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। हालांकि, विराट के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर अचानक अभिनेता अरशद वारसी ट्रेंड करने लगे। कोहली और आरसीबी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अरशद वारसी को ट्रोल कर दिया। अरशद वारसी के फोटोज पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं...

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arshad Warsi (@arshad_warsi)




RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ क्यों हारी आरसीबी की टीम? कप्तान रजत पाटीदार ने बताई वजह, शीर्ष क्रम पर ठीकरा फोड़ा
IPL 2025: Virat Kohli and RCB Fans trolls actor Arshad Warsi after GT match, shocking reason Arshad Khan
अरशद खान और विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
अरशद वारसी को अरशद खान समझ बैठे फैंस
दरअसल, फैंस अरशद वारसी को अरशद खान समझ बैठे और उन्हें ट्रोल करने लगे। विराट के आउट होने के बाद फैंस ने अरशद वारसी को कोहली को आउट करने के लिए जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ अपशब्द का भी प्रयोग किया। अरशद वारसी ने अजय देवगन के साथ फोटो शेयर की तो उस पर एक फैन ने लिखा- कोहली को आउट क्यों किया? दूसरे फैन ने लिखा- सर्किट भाई, विराट का विकेट क्यों लिया? अरशद वारसी का कमेंट सेक्शन इन्हीं कमेंट से भर गया। 











IPL 2025: 'पता नहीं गरीब लोग कितनी देर ऊपर रहेंगे...', सहवाग ने खुल्लम-खुल्ला आरसीबी पर कसा तंज, देखें वीडियो
IPL 2025: Virat Kohli and RCB Fans trolls actor Arshad Warsi after GT match, shocking reason Arshad Khan
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी और जीटी के बीच मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 169 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आरसीबी की टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवा चुका थी, लेकिन लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी खेलने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया।

इसके जवाब में टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफेन रदरफोर्ड (18 गेंद में नाबाद 30 रन, तीन छक्के-एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर आसान जीत हासिल की। आरसीबी का अगला मैच सात अप्रैल को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े में है। वहीं, गुजरात की टीम अपने अगले मैच में छह अप्रैल को हैदराबाद में सनराइजर्स का सामना करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed