फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ क्यों हारी आरसीबी की टीम? कप्तान रजत पाटीदार ने बताई वजह, शीर्ष क्रम पर ठीकरा फोड़ा

Thu, 03 Apr 2025 08:51 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Apr 2025 08:51 AM IST
सार

कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को शुरुआत में अधिक विकेट गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा। आरसीबी की टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवा चुका थी, लेकिन लिविंगस्टोन, जितेश और टिम डेविड की बदौलत आरसीबी 169 रन बनाने में कामयाब रही।

विज्ञापन
RCB vs GT: Why Royal Challengers Bengaluru lose against Gujarat Titans? Rajat Patidar explains reason IPL
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2025 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह इस सत्र में बेंगलुरु की पहली हार रही है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 169 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात ने 17.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने हार की वजह बताई है। उन्होंने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को लताड़ लगाई है। 
RCB vs GT: Why Royal Challengers Bengaluru lose against Gujarat Titans? Rajat Patidar explains reason IPL
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान रजत पाटीदार ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को शुरुआत में अधिक विकेट गंवाने का नुकसान उठाना पड़ा। आरसीबी की टीम एक समय 42 रन पर चार विकेट गंवा चुका थी, लेकिन लिविंगस्टोन ने 40 गेंद में पांच छक्कों और एक चौके से 54 रन की पारी खेलने के अलावा जितेश शर्मा (33) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 और टिम डेविड (32) के साथ सातवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया।

IPL 2025: 'पता नहीं गरीब लोग कितनी देर ऊपर रहेंगे...', सहवाग ने खुल्लम-खुल्ला आरसीबी पर कसा तंज, देखें वीडियो
RCB vs GT: Why Royal Challengers Bengaluru lose against Gujarat Titans? Rajat Patidar explains reason IPL
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
इसके जवाब में टाइटंस ने जोस बटलर की 39 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों से नाबाद 73 रन की पारी के अलावा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट की 75 और शेरफेन रदरफोर्ड (18 गेंद में नाबाद 30 रन, तीन छक्के-एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
RCB vs GT: Why Royal Challengers Bengaluru lose against Gujarat Titans? Rajat Patidar explains reason IPL
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
मोहम्मद सिराज ने 19 रन देकर तीनस जबकि साई किशोर ने 22 रन देकर दो विकेट चटकाए जिससे आरसीबी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। पाटीदार ने कहा कि उनकी की टीम नजरें 190 के आसपास का स्कोर बनाने पर थी। पाटीदार ने मैच के बाद कहा, '200 नहीं, लेकिन हम 190 के आसपास के स्कोर को लक्ष्य बना रहे थे। शुरुआती विकेटों ने इस मैच में हमें नुकसान पहुंचाया। इरादा अच्छा था लेकिन पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने ने अंतर पैदा किया।'

RCB vs GT: गुजरात ने रोका आरसीबी का विजय रथ, मोहम्मद सिराज के बाद जोस बटलर ने मचाया धमाल; अंक तालिका में बदलाव
विज्ञापन
RCB vs GT: Why Royal Challengers Bengaluru lose against Gujarat Titans? Rajat Patidar explains reason IPL
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
पाटीदार ने कहा कि दूसरी पारी में पिच बल्लेबाजी के लिए थोड़ी बेहतर हो गई थी। आरसीबी के कप्तान ने कहा, 'दूसरी पारी में पिच थोड़ी बेहतर हो गई (बल्लेबाजी के लिए), लेकिन जिस तरह से हमारे गेंदबाजों ने गेंदबाजी की वह शानदार था। उन्होंने कड़ी मेहनत की और यह आसान नहीं था।' पाटीदार ने जितेश, लिविंगस्टोन और टिम डेविड की भी सराहना की। उन्होंने कहा, 'तीन विकेट गिरने के बाद जिस तरह से जितेश, लियाम और टिम ने बल्लेबाजी, वह देखना शानदार था और इस मैच से सकारात्मकता मिली। हम अपनी बल्लेबाजी इकाई के बारे में बहुत आश्वस्त हैं और वे जिस तरह से इरादा दिखा रहे हैं, वह एक सकारात्मक संकेत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed