फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LSG vs RCB: 49 गेंद, तूफानी शतक और इतिहास, मिचेल मार्श ने इकाना में लूटी महफिल; आरसीबी गेंदबाजों पर जमकर बरसे

Thu, 07 May 2026 11:26 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 07 May 2026 11:26 PM IST
सार

मिचेल मार्श ने आरसीबी के खिलाफ 49 गेंदों में शतक जड़कर लखनऊ के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया। मार्श ने 56 गेंदों पर 111 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए ऋषभ पंत का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
IPL 2026 LSG VS RCB: Mitchell Marsh hits fastest century for lucknow super giants breaks record
मिचेल मार्श - फोटो : IANS
सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने गुरुवार को आईपीएल 2026 में ऐसा धमाका किया, जिसने लखनऊ सुपर जाएंट्स के रिकॉर्ड बुक्स में तब्दीली कर दीं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मार्श ने सिर्फ 49 गेंदों में शतक ठोककर लखनऊ के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज सैकड़े का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
IPL 2026 LSG VS RCB: Mitchell Marsh hits fastest century for lucknow super giants breaks record
मिचेल मार्श - फोटो : IANS
मार्श ने तोड़ा पंत का रिकॉर्ड
इस दौरान मिचेल मार्श ने कप्तान ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पिछले सीजन इसी मैदान पर आरसीबी के खिलाफ 54 गेंदों में शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 56 गेंदों पर 111 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली।

आईपीएल में आरसीबी के खिलाफ लखनऊ के शतकवीर

स्कोर बल्लेबाज स्थान साल
118* (61) ऋषभ पंत लखनऊ 2025
101* (49) मिचेल मार्श लखनऊ 2026
IPL 2026 LSG VS RCB: Mitchell Marsh hits fastest century for lucknow super giants breaks record
मिचेल मार्श - फोटो : IANS
शुरुआत से ही आक्रामक दिखे मार्श
मार्श ने पारी की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की। उन्होंने जोश हेजलवुड की गेंद पर सीधा छक्का लगाकर अपने इरादे साफ कर दिए। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ कवर के ऊपर से शानदार सिक्स जड़ा। स्पिनर्स के आने के बाद भी मार्श नहीं रुके। उन्होंने क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा पर लगातार बड़े शॉट लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 LSG VS RCB: Mitchell Marsh hits fastest century for lucknow super giants breaks record
मिचेल मार्श - फोटो : IANS
20 गेंदों में पूरी की फिफ्टी
मार्श ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर का सबसे तेज पचासा रहा। इसके बाद उन्होंने रसिख रसाल और हेजलवुड के खिलाफ भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। बारिश के कारण मैच दो बार रुका, लेकिन मार्श की लय नहीं टूटी। उन्होंने 111 रन की यादगार पारी खेलकर आरसीबी गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

आईपीएल में लखनऊ के बल्लेबाजों की सबसे बड़ी पारी

स्कोर बल्लेबाज विपक्षी टीम साल
140* क्विंटन डिकॉक केकेआर 2022
124* मार्कस स्टोइनिस सीएसके 2024
118* ऋषभ पंत आरसीबी 2025
117 मिचेल मार्श जीटी 2025
111 मिचेल मार्श आरसीबी 2026
103* केएल राहुल एमआई 2022
103* केएल राहुल एमआई 2022


आईपीएल में लखनऊ के लिए शतक लगाने वाले बल्लेबाज

शतक बल्लेबाज
2 केएल राहुल
2 मिचेल मार्श
1 क्विंटन डिकॉक
1 मार्कस स्टोइनिस
1 ऋषभ पंत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed