{"_id":"64246fb5424a28c68d0b25ef","slug":"ipl-all-time-controversies-from-harbhajan-singh-slap-and-shane-warne-abuse-2023-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: वॉर्न की गालियों से लेकर हरभजन के थप्पड़ तक, पढ़े आईपीएल इतिहास के 10 बड़े विवाद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: वॉर्न की गालियों से लेकर हरभजन के थप्पड़ तक, पढ़े आईपीएल इतिहास के 10 बड़े विवाद
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज इस बार 31 मार्च को होगा। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग हर सीजन किसी ना किसी विवाद से घिर जाती है। स्पॉट फिक्सिंग के अलावा इसमें अब तक कई तरह के स्कैंडल्स भी सामने आ चुके हैं। मगर तमाम विवादों के बावजूद आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है। हर साल विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता है और वो अपने खेल से फैंस का खूब मनोरंजन करते हैं। इस लीग में कई ऐसे विवाद भी सामने आए, जिसने इस टूर्नामेंट की जमकर किरकिरी कराई। आइए जानते कुछ विवादों के बारे में...
हरभजन का थप्पड़
2 of 11
श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के पहले सीजन में एस श्रीसंत और हरभजन के बीच हुई कहा-सुनी को शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूल पाया हो। किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज श्रीसंत को मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने मैदान पर ही तमाचा जड़ दिया था। इसके लिए उन्हें 11 मैचों से बैन किया गया था।
स्पॉट फिक्सिंग
3 of 11
Sreesanth
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के तीन खिलाड़ियों एस श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हान को गिरफ्तार भी किया था। ये दोनों टीमें आईपीएल के 9वें और 10वें सीजन में नहीं खेलीं। इनकी जगह गुजरात लायंस और पुणे सुपरजायंट्स ने 9वें और 10वें सीजन में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
शेन वॉर्न की गालियां
4 of 11
शेन वॉर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वॉर्न ने आरसीबी से मैच हारने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय दीक्षित को सरेआम गालियां दी थीं। इसके बाद संजय ने शेन वॉर्न के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
रेव पार्टी में पकड़े गए खिलाड़ी
5 of 11
राहुल शर्मा और वेन पार्नेल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2012 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के दो खिलाड़ी राहुल शर्मा और वेन पार्नेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों खिलाड़ियों को एक रेव पार्टी में धरा गया था। आईपीएल के नियमों के मुताबिक टूर्नामेंट के दौरान ऐसी किसी भी जगह पर जाना गैरकानूनी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।