फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में सेंचुरी लगाना टीम के लिए अच्छा नहीं, यकीन न हो तो यह रहा सबूत

Sat, 21 Apr 2018 04:02 AM IST
अभिषेक निगम, नई दिल्ली, अमर उजाला
अभिषेक निगम, नई दिल्ली, अमर उजाला Updated Sat, 21 Apr 2018 04:02 AM IST
विज्ञापन
ipl century list top three teams have not win trophy yet
आईपीएल में शतक जमाने वाले बल्लेबाज

शेन वॉटसन ने शुक्रवार को आईपीएल 2018 के 17वें मैच में शतक लगाकर आईपीएल को एक बार सुपरहिट शो बना दिया। चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर ने पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सिर्फ 57 गेंदों में 9 चौके और 6 छक्को की मदद से 106 रन बनाए। उनकी इस रिकॉर्डभरी पारी की बदौलत सीएसके ने रॉयल्स को एकतरफा मैच में 64 रन से मात दी। वॉटसन की सेंचुरी आईपीएल इतिहास का 49वां शतक रहा।

ipl century list top three teams have not win trophy yet
शेन वॉटसन - फोटो : il

भले ही वॉटसन के शतक ने चेन्नई को जीत दिलाई हो, लेकिन एक आंकड़ा ऐसा सामने आया है, जो साबित करता है कि आईपीएल में बल्लेबाजों का शतक टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। जी हां, यह सच है कि किसी बल्लेबाज का शतक लगाना टीम के लिए खुशी का पल बनता है। मगर आईपीएल में इसकी कहानी पूरी उलटी साबित होती दिखती है। कैसे? चलिए हम आपको बताते हैं।

ipl century list top three teams have not win trophy yet
virat kohli pc

दरअसल, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाजों ने जमाए हैं। मगर यह टीम अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब काबिज है, लेकिन वह भी आईपीएल ट्रॉफी अपने हाथों में नहीं ले सकी है। बड़ी बात ये है कि तीसरे नंबर पर इस लिस्ट में दिल्ली डेयरडेविल्स है, जिसके कई बल्लेबाजों ने शतक जमाए है। मगर दिल्ली भी अब तक खिताब जीतने से दूर रही है। यह आंकड़ा तो यही साबित कर रहा है कि बल्लेबाजों का शतक टीम के लिए कारगर साबित नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl century list top three teams have not win trophy yet
chris gayle

बता दें कि आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 49 शतक लगे हैं। इनमें आरसीबी की तरफ से कुल 12 शतक लगे हैं जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजों ने 10 शतक ठोंके हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के 7 बल्लेबाजों ने शतक जमाए हैं। इन तीनों टीमों को आईपीएल खिताब जीतने की दरकार है।

विज्ञापन
ipl century list top three teams have not win trophy yet
Sanju Samson

चौथे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स काबिज है, जिसके खाते में 6 बल्लेबाजों के शतक दर्ज हैं। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स 4-4 शतकों के साथ पांचवें, डेक्कन चार्जर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट दो-दो शतकों के साथ छठे और केकेआर व एसआरएच एक-एक शतक के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed