फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL2018 Auction: जानिए अनकैप्ड खिलाड़ियों में कौन बना स्टार, बने मोटी रकम के मालिक

Sat, 27 Jan 2018 09:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Jan 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
IPL2018 Auction Uncapped star all rounders who bought by franchise
IPL auction 2018

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 की नीलामी शनिवार को बेंगलुरु में हुई। पिछले सीजन की तरह इस साल भी विश्व क्रिकेट के शीर्ष सितारों और उभरती प्रतिभाओं ने एक बार फिर से 11 वें संस्करण VIVO आईपीएल नीलामी में चमक जोड़ने के लिए एकजुट हुए। फ्रैंचाइजी ने पहले दिन के नीलामी में कई देशी और विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। इसके अलावा कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई गई। आइये जानते हैं इन अनकैप्ट खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फ्रैंचाइजी ने लगाई सबसे अधिक बोलीः-

कृनाल पांड्या

IPL2018 Auction Uncapped star all rounders who bought by franchise
कृनाल पांड्या

कृनाल पांड्या का बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। इनके लिए मोटी बोली लगना निश्चित ही था, जो सच साबित हुआ। राजस्थान और आरसीबी में कृनाल को खरीदने के लिए जोरदार टसल चला। आरसीबी ने बाजी मारते हुए 8 करोड़ 80 लाख रुपए में पांड्या को खरीदा। हालांकि, उनका प्रयास विफल हो गया क्योंकि मुंबई इंडियंस ने RTM के जरिए कृनाल को बरकरार रखा। 

जोफ्रा आर्चर

IPL2018 Auction Uncapped star all rounders who bought by franchise
जोफ्रा आर्चर

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर की बेस प्राइस 40 लाख रुपए है। कैरीबियाई ऑलराउंडर को हासिल करने के लिए पांच फ्रैंचाइजी के बीच जंग छिड़ी। राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 20 लाख रुपए में जोफ्रा को खरीदा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

डार्सी शॉर्ट

IPL2018 Auction Uncapped star all rounders who bought by franchise
डार्सी शॉर्ट

अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ियों की बारी आई तो सबसे पहले डार्सी शॉर्ट की बोली लगी। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए है। फ्रैंचाइजी के बीच इस खिलाड़ी को पाने के लिए जोरदार भिड़ंत हुई। राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ रुपए में शॉर्ट को खरीदा।

 

विज्ञापन

दीपक हुड्डा

IPL2018 Auction Uncapped star all rounders who bought by franchise
दीपक हुड्डा

अनकैप्ड ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अगला नाम दीपक हूडा हैं। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए हैं। आरसीबी, दिल्ली और पंजाब के बीच घमासान देखने को मिला। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद ने RTM के जरिए दीपक हूडा को 3 करोड़ 60 लाख रुपए में हासिल किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed