फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झारखंड के लिए जो धोनी न कर सके वह युवा ईशान किशन ने कर दिखाया 

Tue, 27 Dec 2016 04:32 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Dec 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
ishan kishan drives jharkhand in to first ever ranji trophy semi final after defeating haryana
ईशान किशन
झारखंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 18 साल की उम्र में जो कारनामा कर दिखाया है वह काम झारखंड की ओर से खेलते हुए टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कभी नहीं कर पाए। 





  



 

झारखंड के लिए जो धोनी न कर सके वह युवा ईशान किशन ने कर दिखाया 

ishan kishan drives jharkhand in to first ever ranji trophy semi final after defeating haryana
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : twitter
सोमवार को झारखंड ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में हरियाणा को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। झारखंड की इस जीत में भारत के अंडर 19 टीम के कप्तान रह चुके इशान किशन ने मुख्य भूमिका अदा की। इशान किशन ने हरियाणा के खिलाफ बडौदा में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले की चौथी पारी में जीत के लिए जरूरी 176 रन 30.2 ओवर में ही बना डाले। प्रारंभिक बल्लेबाज ने इस पूरे सीजन जिस धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की उसी तरह उन्होंने 117 गेंद में 86 रन बनाए। अपनी इस पारी में इशान ने 9 चौके और  6 छक्के जड़े। 

 

झारखंड के लिए जो धोनी न कर सके वह युवा ईशान किशन ने कर दिखाया 

ishan kishan drives jharkhand in to first ever ranji trophy semi final after defeating haryana
इशान किशन
टॉस जीतकर हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए पहली पारी में 258 रन बनाए। झारखंड की ओर से स्पिनर शहबाज नदीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 79 रन पर 7 विकेट हासिल किए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी झारखंड ने विराट सिंह के शानदार शतक(107) और इशांक जग्गी की 77 रन की पारियों की बदौलत 345 रन बनाए। इस तरह झारखंड को पहली पारी में 87 रन की बढ़त हासिल हो गई। इसके बाद हरियाणा की टीम ने दूसरी पारी में 262 रन बनाकर झारखंड के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य रखा जिसे झारखंड ने इशान की शानदार पारी की बदौलत हासिल कर लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

झारखंड के लिए जो धोनी न कर सके वह युवा ईशान किशन ने कर दिखाया 

ishan kishan drives jharkhand in to first ever ranji trophy semi final after defeating haryana
धोनी - फोटो : PTI
बिहार की राजधानी पटना में जन्में इशान ने इस सीजन बेहतरीन बल्लेबाजी की और दिल्ली, कर्नाटक और असम के खिलाफ शानदार शतक जड़े। दिल्ली के खिलाफ थुंबा में खेली 273 रन की पारी के दौरान इशान ने रणजी ट्रॉफी के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया। इसके साथ ही वह झारखंड क्रिकेट के 81 साल के इतिहास में सबसे लंबी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बने। झारखंड की ओर से खेलते हुए धोनी भी इस तरह के कारनामे नहीं कर सके थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed