ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को तीसरे वन-डे से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दावा किया कि 'विराट ब्रिगेड' कोलकाता में जीत के बाद विश्वास से लबरेज है, लेकिन वो विरोधी टीम को हलके में नहीं लेगी। रहाणे ने साथ ही कहा कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की फिरकी समझ नहीं आ रही है, जो कि भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत हैं।
अजिंक्य रहाणे बोले- ऑस्ट्रेलिया इस जाल में उलझ रहा है, टीम इंडिया के लिए अच्छे संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर के होलकर स्टेडियम में प्रेस कांफ्रेंस करते समय रहाणे ने कहा, 'चहल और कुलदीप अच्छे स्पिनर्स हैं और दोनों ही अपना काम बखूबी कर रहे हैं। उनका काम वन-डे में न सिर्फ बीच के ओवर्स में गेंदबाजी करके रन रोकने का है बल्कि विकेट लेने का भी है। यह शानदार चीज है कि दोनों इसे बहुत अच्छे से कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वो दिन प्रतिदिन अपने खेल में सुधार करेंगे और किसी भी चीज को आसानी से नहीं लेंगे। यह अच्छे संकेत है कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए ये दोनों पहेली की तरह बनते जा रहे हैं।'
अपनी बल्लेबाजी का विश्लेषण करने के सवाल पर रहाणे ने कहा, 'मुझे जब भी मौका मिलता है तब अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं। मैं भविष्य पर निर्भर नहीं रह सकता। मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर है और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं। हर बार आप शतक के बारे में नहीं सोच सकते। कभी 45-50 रन की पारी भी महत्वपूर्ण है। मेरा ध्यान गलतियों को दोबारा नहीं दोहराने पर होता है।'
सचिन तेंदुलकर से बल्लेबाजी की क्या टिप्स मिली थी, इसका जवाब देते हुए 29 वर्षीय रहाणे ने कहा, 'चार दिन पहले हमारा नेट सेशन था। उन्होंने कहा कि मैं अपना स्वाभाविक खेल खेलने पर ध्यान दूं। उन्होंने मुझे अच्छे से तैयारी करने और अच्छी मानसिकता रखने की बात भी की। उन्होंने साथ ही बताया कि कैसे अपनी मानसिकता मजबूत रखी जाए। सचिन पाजी से बात करने के बाद मैंने खुद को विश्वास से भरा हुआ पाया।'
मनीष पांडे और केदार जाधव के फॉर्म के बारे में पूछने पर रहाणे ने कहा, 'दोनों इस टीम के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने मौका देकर विश्वास दिलाना जरुरी है। श्रीलंका में उनके लिए सीरीज अच्छी रही थी और टीम प्रबंधन भी उनका समर्थन कर रहा है।'