{"_id":"5ac8dac14f1c1bf1618b607f","slug":"jacqueline-tamanna-and-these-bollywood-actors-welldone-performance-during-ipl-opening-ceremony-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: जैकलीन और तमन्ना के ठुमकों पर फिदा हुए फैंस, IPL ओपनिंग सेरेमनी में लगा ग्लैमर का तड़का","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Photos: जैकलीन और तमन्ना के ठुमकों पर फिदा हुए फैंस, IPL ओपनिंग सेरेमनी में लगा ग्लैमर का तड़का
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का शनिवार को मुम्बई के वाणखेड़े स्टेडियम में रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम में बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक सितारे ने अपने जलवे बिखेरे। आईपीएल के इस बेहतरीन आगाज में ऋतिक रोशन, जैकलीन फर्नांडिस, तमन्ना भाटिया, वरुण धवन, प्रभु देवा और मीका सिंह ने शिरकत की।
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले फिल्म 'एबीसीडी' के डांस पर प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने 'चलती है क्या 9 से 12' और फिर 'स रा रा रा रा' सहित कई अन्य गानों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आइये जानते वरुण समेत और कितने कलाकारों ने अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों का समां बांधाः-
2 of 7
वरुण धवन
वरुण धवन ने जब 'तुझको बनाकर ले जाएंगे' फिल्म 'बद्री की दुल्हनियां' पर ठुमके लगाए तो दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान पूरे स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। यही नहीं, धवन ने 'लगा दूं लंका' और फिर 'तम्मा-तम्मा' पर एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति की। धवन ने गुलाबी रंग की वेशभूषा में खूब जम रहे थे।
3 of 7
जैकलीन
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने फूलों से सजी डोली में बैठकर स्टेज पर उम्दा एंट्री की। उन्होंने सबसे पहले '100 तरह के रोग ले लूं इश्क का मर्ज क्या है' पर प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने 'डिस्को-डिस्को बोले सारी रात सजना' पर डांस किया और फैंस को खूब एंटरटेन कराया। इसके बाद उन्होंने 'ऊंची है बिल्डिंग लिफ्ट तेरी बंद है' पर जबर्दस्त डांस किया। जैकलीन के परफॉरमेंस को देखकर दर्शक खूब झूमे। इसके तुरंत बाद ग्लैमरस एक्ट्रेस ने 'मोहिनी, मोहिनी' पर प्रस्तुति करके समां बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
तमन्ना
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने बाहुबली के गीत पर रथ में सवार होते हुए स्टेज पर धमाकेदार एंट्री की। इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारत प्रांत के गीत पर अपनी डांस प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने 'बाजे धुन छम छमा छम पिंगा दा पोरी' पर जोरदार परफॉरमेंस दिया। इस दौरान तमन्ना को देखकर दर्शक बेहद उत्साहित दिख रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
प्रभु देवा
'किंग ऑफ डांस' प्रभु देवा ने स्टेज को चूमते हुए शानदार एंट्री की। इस दौरान उन्होंने 'उर्वषी-उर्वषी' पर पहला डांस परफॉरमेंस किया। प्रभु देवा ने फिर दक्षिण भारत प्रांत के गीत पर डांस किया। चेन्नई के फैंस इस डांस को देखकर बहुत खुश हुए। इसके बाद वरुण धवन और प्रभु देवा ने एकसाथ 'मुकाबला-मुकाबला' पर डांस किया। दोनों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शक पूरे जोश से लबरेज लग रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।