दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार ऑलराउंडर जैक्स कैलिस ने अपने ही टीम के खिलाड़ियों पर जोरदार निशाना साधा है। आइये जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कह डालाः
जैक्स कैलिस ने दे डाला ऐसा बयान, जिसे सुनकर अफ्रीकी खिलाड़ी को होना पड़ेगा शर्मिंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी कैलिस ने बताया है कि उनके देश के बल्लेबाज टीम इंडिया के रिस् स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का सामना नहीं कर पा रहे। क्योंकि घरेलू सर्किट पर इस तरह के गेंदबाजों से उनका सामना नहीं होता है। टीम इंडिया ने छह वन-डे मैचों की सीरीज में 4-1 की अजेय बढ़त बना ली है। चहल ने 14 और यादव ने 16 विकेट ले लिए हैं, जो एक द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक हैं।
कैलिस ने पीटीआई से बातचीत में कहा, 'अच्छे लेग ब्रेक गेंदबाजों को समझने में समय लगता है। हमें स्वीकार करना होगा कि हमारे पास विश्व स्तरीय लेग स्पिनर नहीं है। यह हमारे युवाओं के लिए सबक की तरह रहा। हम भी इस दौर से गुजरे हैं और समय के साथ सीखे हैं।'
इंटरनेशनल क्रिकेट में 25000 से ज्यादा रन बनाने वाले कैलिस ने कहा, 'लेग स्पिनरों का सामना करने के लिए कोई परफेक्ट तकनीक नहीं है। अनुभव ही एक चाभी है। लेग ब्रेक गेंदबाजी को समझने के दो तरीके हैं। कलाई से ही गेंद को भांप लें या गेंद के आने का इंतजार करें। जितना ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट खेलेंगे, उतना ही समझ पाएंगे। हर कोई संकट से निकलने का अपना तरीका ढूंढ लेता है।'
42 वर्षीय कैलिस ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को अब पता चल गया होगा कि एबी डिविलियर्स और फाफ डु प्लेसिस जैसे बल्लेबाजों के चोटिल होने के बाद उनकी बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को इस पर गंभीरता से विचार करने की जरुरत है।