फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अभी खत्म नहीं हुआ डेविड वॉर्नर का करियर, फिर हो सकती है जोरदार वापसी'

Thu, 03 May 2018 10:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
james sutherland says David Warner career has not ended yet
DAVID WARNER

ऑस्टेलिया क्रिकेट (सीए) के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड का मनाना है कि बॉल टेंपरिंग (गेंद से छेड़छाड़) के चलते एक साल का प्रतिबंध झेल रहे डेविड वॉर्नर का क्रिकेट करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ मामले में वॉर्नर मुख्य आरोपी थे।

james sutherland says David Warner career has not ended yet
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

वॉर्नर के अलावा स्टीव स्मिथ पर भी एक साल का प्रतिबंध, जबकि कैमरुन बेनक्रॉफ्ट पर नौ माह का प्रतिबंध लगा है। सदरलैंड ने कहा कि हर किसी के पास मौका है। अब अपने करियर को संवारने की जिम्मेदारी उनकी है। उन्हें साबित करना होगा कि उनके भीतर क्रिकेट बाकी है तभी उन्हें मौका मिलेगा। वे मौका पाने के हकदार हैं।

james sutherland says David Warner career has not ended yet
जेम्स सदरलैंड

मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, 'मेरी हमदर्दी उनके साथ है। मैं उन सभी को वापसी करके अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलते देखना चाहता हूं जो वे खेल सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वे तीनों एक बार फिर अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
james sutherland says David Warner career has not ended yet
कैमरन बेनक्रॉफ्ट

बॉल टेंपरिंग मामले में फंसने के बाद तीनों खिलाड़ियों ने मीडिया के सामने अपना जुर्म कबूल किया था। इसके बाद फैंस समेत कई क्रिकेट दिग्गजों ने इन खिलाड़ियों  को देखते हुए इन्हें सपोर्ट किया था।

विज्ञापन
james sutherland says David Warner career has not ended yet
स्मिथ और वॉर्नर - फोटो : file

इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ने दोषी खिलाड़ियों को बाद में काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेने की बात भी कही थी, लेकिन विवाद से घिरे इन खिलाड़ियों ने उसमें खेलने से इनकार कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed