फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: फाइनल मैच में 13 साल की जानकी ने जीता दिल, मेलबर्न के मैदान में किया परफॉर्म, जानें पूरा मामला

Sun, 13 Nov 2022 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Nov 2022 01:29 PM IST
सार

जानकी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था और उनकी परवरिश भी वहीं हुई है। उन्होंने 'द वॉयस ऑस्ट्रेलिया' में अपनी मधुर आवाज से दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया था।

विज्ञापन
Janaki Easwer: 13 Year Old Indian Origin Girl To Perform At T20 World Cup 2022 Final; England vs Pakistan
जानकी ईश्वर - फोटो : @Janaki Easwar-Instagram
भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुका है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। अब फाइनल में इंग्लैंड का सामना पाकिस्तान से है। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में है। भारत भले ही टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हो, लेकिन एक भारतीय आवाज फाइनल के बाद मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। हम बात कर रहें 13 साल की भारतीय मूल की जानकी ईश्वर की।
Janaki Easwer: 13 Year Old Indian Origin Girl To Perform At T20 World Cup 2022 Final; England vs Pakistan
रिकी पोंटिंग (बीच में ट्रॉफी के साथ); जानकी ईश्वर बल्ले के साथ - फोटो : @Janaki Easwar-Instagram
जानकी ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में परफॉर्म किया। जानकी का जन्म ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ है और उनकी परवरिश भी वहीं हुई है। उन्होंने 'द वॉयस ऑस्ट्रेलिया' में अपनी मधुर आवाज से दुनियाभर के करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया था। अब जानकी ने ऑस्ट्रेलिया रॉक ग्रुप आइसहाउस के साथ परफॉर्म किया।
Janaki Easwer: 13 Year Old Indian Origin Girl To Perform At T20 World Cup 2022 Final; England vs Pakistan
जानकी ईश्वर (बाएं) - फोटो : @Janaki Easwar-Instagram
जानकी ने आइसहाउस के गाना 'वी कैन गेट टुगेदर' गाने पर परफॉर्म किया। इसमें जिम्बाब्वे में जन्मे थांडे सिकविला ने भी उनका साथ दिया। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में जानकी इस मौके को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं थी। उन्होंने कहा था- मेलबर्न में भारी भीड़ के सामने प्रदर्शन करना और दुनिया भर में लाखों लोग इस परफॉर्मेंस को देखेंगे, यह एक अविश्वसनीय अनुभव होगा। मेरे माता-पिता क्रिकेट प्रशंसक हैं। उन्हीं के माध्यम से मुझे इस अवसर का पता चला। मैंने सुना है कि टिकट पहले ही बिक चुके हैं। मैं प्रदर्शन और मैच को लेकर उत्सुक हूं। भारत अगर फाइनल खेलता तो अच्छा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Janaki Easwer: 13 Year Old Indian Origin Girl To Perform At T20 World Cup 2022 Final; England vs Pakistan
जानकी ईश्वर - फोटो : @Janaki Easwar-Instagram
एक पॉप कल्चर मैगजीन के मुताबिक, द वॉयस ऑस्ट्रेलिया पर राग कामास में गाने से लेकर बिली इलिश के "लवली" के कवर तक, गायिका-गीतकार जानकी ईश्वर ने अपनी आवाज से काफी प्रशंसा बटोरी है। वह 2021 में कीथ अर्बन, रीटा ओरा और जेसिका मौबॉय जैसे कोचों को आकर्षित करने के बाद ऑस्ट्रेलिया में एक सनसनी बन गई थीं। जानकी ने अपना हालिया समय केरल में टेलिवाइज्ड परफॉर्मेंस कर भारत में बिताया है।
विज्ञापन
Janaki Easwer: 13 Year Old Indian Origin Girl To Perform At T20 World Cup 2022 Final; England vs Pakistan
जानकी ईश्वर - फोटो : @Janaki Easwar-Instagram
जानकी के माता-पिता, दिव्या रवींद्रन और अनूप दिवाकरन, केरल के कोझीकोड से हैं। वे पिछले 15 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। जानकी के माता-पिता ने उन्हें सबसे पहले भारतीय संगीत से परिचित कराया और जब जानकी पांच साल की थीं, तब उन्होंने कर्नाटक गायन की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे जानकी ने पॉप सिंगिंग में भी महारत हासिल कर ली। फाइनल मैच शुरू होने से पहले होने वाले समारोह में विश्व कप में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम को सम्मानित किया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed