{"_id":"5c432a1fbdec221239760de9","slug":"jasprit-bumrah-has-best-yorker-in-world-cricket-says-wasim-akram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुमराह के फैन हुए 'स्विंग सुल्तान', बोले- दुनिया के किसी बल्लेबाज के पास नहीं इनकी यॉर्कर का जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बुमराह के फैन हुए 'स्विंग सुल्तान', बोले- दुनिया के किसी बल्लेबाज के पास नहीं इनकी यॉर्कर का जवाब
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bumrah
Link Copied
बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार वसीम अकरम ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि मौजूदा क्रिकेटरों में उनका यॉर्कर सबसे सटीक है। अकरम अपने समय में सटीक यॉर्कर फेंकने के लिए जाने जाते थे। ऑस्ट्रेलिया में भारत टीम ने पहली बार टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की जिसमें बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी।
Trending Videos
2 of 5
वसीम अकरम
- फोटो : Dawn
अकरम ने पीटीआई से कहा, 'मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे क्रिकेटरों में जसप्रीत बुमराह का यॉर्कर सबसे सटीक और सर्वश्रेष्ठ है।' स्विंग के सुल्तान के नाम से पहचाने जाने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि एकदिवसीय विश्व कप के दौरान अंतिम ओवरों वह अंतर पैदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बुमराह
अकरम ने कहा, 'बुमराह का गेंदबाजी एक्शन शानदार है। दूसरे तेज गेंदबाजों से बिल्कुल अलग एक्शन होने के बाद भी वह गेंद को स्विंग करते हैं और पिच पर टप्पा खाने के बाद उनकी गेंद काफी तेजी से निकलती है।'
4 of 5
जसप्रीत बुमराह
यूएई में होने वाले आगामी 10पीएल टेनिस बॉल टूर्नामेंट के ब्रांड दूत के तौर पर यहां पहुंचे अकरम ने कहा, 'जो चीज बुमराह को खास बनाती है, वह है नियमित यॉर्कर फेंकने की उनकी काबिलियत। यॉर्कर का इस्तेमाल सिर्फ एकदिवसीय में नहीं होता, टेस्ट में भी होता है। मैंने और वकार (युनूस) ने अपने समय में टेस्ट में इसका काफी इस्तेमाल किया।'
विज्ञापन
5 of 5
jasprit bumrah
उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी उपलब्धि है। अकरम ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इस बात को नहीं मानूंगा की ऑस्ट्रेलिया की टीम कमजोर थी। विराट (कोहली) और उनके खिलाड़ियों से उनका श्रेय वापस मत लिजिए। उन्होंने प्रदर्शन में जो निरंतरता दिखायी है वह काबिलेतारीफ है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।