फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुमराह ने किया खुलासा, क्या फॉमूर्ला अपनाकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को किया गुमराह

Sat, 29 Dec 2018 08:01 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 29 Dec 2018 08:01 AM IST
विज्ञापन
jasprit bumrah says first class cricket pitches help to perform good at mcg
jasprit bumrah

जसप्रीत बुमराह ने कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में धीमी पिचों पर रिवर्स स्विंग हासिल करने के अनुभव ने उन्हें यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एमसीजी की पिच पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके छह विकेट झटकने में मदद की, जिससे भारतीय टीम अच्छी स्थिति में पहुंच गई। बुमराह ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 15.5 ओवर में 33 रन देकर छह विकेट हासिल किए, जिससे उपमहाद्वीप में वह एक ही वर्ष में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में पांच या इससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

jasprit bumrah says first class cricket pitches help to perform good at mcg
जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने कहा, 'जब मैं वहां गेंदबाजी कर रहा था, विकेट काफी धीमी हो गया था और गेंद मुलायम हो गई थी। मैंने धीमी गेंद फेंकने की कोशिश की। सोचा कि यह नीचे जाएगी या फिर शॉर्ट कवर पर जाएगी। पर यह कारगर रहा क्योंकि गेंद ने रिवर्स करना शुरू कर दिया था।'

jasprit bumrah says first class cricket pitches help to perform good at mcg
जसप्रीत बुमराह

उन्होंने कहा, 'जब हम अपनी सरजमीं पर इसी तरह के विकेट पर खेलते थे तो गेंद रिवर्स होती थी। इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करते हो। हम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने अनुभव का इस्तेमाल यहां भी करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि प्रथम श्रेणी क्रिकटमें हमें रिवर्स स्विंग गेंद फेंकने का अच्छा अनुभव है। यही योजना थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
jasprit bumrah says first class cricket pitches help to perform good at mcg
जसप्रीत बुमराह

बुमराह की शानदार गेंदबाजी से आस्ट्रेलियाई टीम बाक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में महज 151 रन पर सिमट गई। बल्कि इस तेज गेंदबाज ने इस साल नौ टेस्ट में 45 विकेट हासिल किए हैं, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में अपने पदार्पण सत्र में शानदार फॉर्म से हैरान नहीं हैं। 

विज्ञापन
jasprit bumrah says first class cricket pitches help to perform good at mcg
जसप्रीत बुमराह

उन्होंने कहा, 'मैं हैरान नहीं हूं। अगर मैं कहूंगा कि मैं खुद पर भरोसा नहीं करता तो और कौन करेगा? मैं किसी भी परिस्थिति में अच्छा करने की कोशिश करता हूं। हां, शुरूआत अच्छी रही है और मैंने इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और यहां खेला हूं, जहां तीनों जगह अलग-अलग तरह के हालात रहे हैं। हां, मैं भारत में टेस्ट मैच में नहीं खेला हूं, लेकिन जब आप विभिन्न देशों में खेलने जाते हो तो आप कुछ नया सीखते हो और आपको खेलने का अनुभव मिलता है। मेरी अच्छी शुरूआत रही है, देखते हैं कि यह आगे कैसा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed