{"_id":"5af90b5d4f1c1bd1408b523b","slug":"jos-buttler-breaks-big-records-of-ipl-while-played-against-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वानखेड़े में रविवार शाम आई बटलर नाम की आंधी, तहस-नहस कर गई IPL के ये रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वानखेड़े में रविवार शाम आई बटलर नाम की आंधी, तहस-नहस कर गई IPL के ये रिकॉर्ड
Mon, 14 May 2018 09:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 14 May 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jos buttler
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोस बटलर (94*) की बेहतरीन पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सुपरसंडे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे।
इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 12 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जोस बटलर को बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने 53 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 94 रन की नाबाद पारी खेली। बटलर की इस चमत्कारी पारी ने आईपीएल में पिछले कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करके रख दिया।
2 of 5
jos buttler
जोस बटलर आईपीएल में लगातार दो मैचों में 90 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, इससे पहले साल 2013 में शेन वॉटसन ही ऐसा करने में कामयाब हुए थे। बटलर ने लगातार दो मैचों में 95 और 94 रन की पारी खेली है।
3 of 5
जोस बटलर
आईपीएल में लगातार तीन बार 75 या उससे ज्यादा स्कोर करने वाले खिलाड़ियों मे जोस बटलर भी शुमार हो गए हैं। इससे पहले यह कारनामा सिर्फ विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल ने ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोस बटलर
आईपीएल में लगातार पांच अर्धशतक जड़ने के साथ ही बटलर ने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। सहवाग और बटलर से पीछे चार अर्धशतक के साथ विराट कोहली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
hardik pandya
आईपीएल के किसी भी सीजन में 200 से ज्यादा रन और 15 से ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हार्दिक पांड्या का भी नाम जुड़ गया है। अब तक ऐसा सिर्फ अक्षर पटेल, जैक कैलिस, एन पेरेरा, डीजे ब्रावो, किरोन पोलार्ड, इरफान पठान, शेन वॉटसन और एल्बी मोरकेल ही कर सके थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।