फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL बीच में छोड़ भगवान की शरण में पहुंचे मोहम्मद शमी, लंबे समय बाद आज हो सकता है पत्नी हसीन से सामना

Mon, 14 May 2018 09:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 14 May 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
mohammed shami first meeting with his wife hasin jahan after family dispute
mohammed shami

दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से गेंदबाजी की कमान संभालने वाले क्रिकेटर मोहम्मद शमी अचानक आईपीएल बीच में ही छोड़कर गायब हो गए हैं। पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में भी वह मैदान पर नहीं दिखाई दिए थे।

mohammed shami first meeting with his wife hasin jahan after family dispute
mohammed shami

हालांकि अब खबर मिली है कि शमी अपनी पत्नी से चले विवाद के बीच रविवार को महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पहुंचे। इसके बाद वह जियारत और पुष्कर भी गए, लेकिन फैंस और मीडियाकर्मियों की भीड़ की भीड़ देख वह ब्रह्माजी के दर्शन किए बिना ही लौट गए।

mohammed shami first meeting with his wife hasin jahan after family dispute
मोहम्मद शमी

भगवान के घर पर शमी की इस दस्तक को आने वाली जिंदगी में सुख और शांति की मांग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल लंबे समय के बाद आज यानी सोमवार को पहली बार मोहम्मद शमी का सामना उनकी पत्नी हसीन जहां से हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami first meeting with his wife hasin jahan after family dispute
mohammed shami

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हसीन-शमी में सुलह कराने में सक्रिय तुर्क बिरादरी हसीन-शमी को बंद कमरे में एक-दूसरे को गलतफहमी दूर करने का मौका देगी। इससे पहले शुक्रवार को तुर्क बिरादरी ने बताया था कि तीन दिन बाद यानी 14 मई को शमी अमरोहा पहुंच रहे हैं। पंचायत से जुड़े लोगों की मानें तो शमी ने बिरादरी के लोगों के समझाने पर हसीन से विवाद निपटाने को राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
mohammed shami first meeting with his wife hasin jahan after family dispute
mohammed shami

बता दें कि दोनों के बीच यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब हसीन जहां ने अपनी पति मोहम्मद शमी की चैट के कुछ स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर अपलोड कर उन पर संगीन आरोप लगाए थे। इस मामले में कोलकाता के एक पुलिस स्टेशन में शमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद बीसीसीआई और आईपीएल फ्रैंचाइजी से भी उन्हें तगड़े झटके लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed