{"_id":"678f22422db4d0101d0c6366","slug":"jos-buttler-vs-indian-bowlers-in-t20s-stats-mohammed-shami-has-dismissed-england-captain-most-number-of-times-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: बटलर के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं शमी, टी20 में सर्वाधिक बार इंग्लैंड के कप्तान को किया है आउट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: बटलर के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं शमी, टी20 में सर्वाधिक बार इंग्लैंड के कप्तान को किया है आउट
Tue, 21 Jan 2025 09:58 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 Jan 2025 09:58 AM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच आंकड़ों में मेजबान टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछली चार टी20 भारत ने जीती है। भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी जिसका पहला मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। भारत ने इस सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया है जो इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। बटलर का बल्ला भारत में जमकर चलता है, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने उन्हें रोकने की चुनौती होगी।
जोस बटलर
- फोटो : Jos buttler Twitter
इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने पहले टी20 से पूर्व इस बात की पुष्टि की है कि बटलर इस सीरीज में पूर्णकालिक बल्लेबाज के तौर पर खेलने उतरेंगे और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच आंकड़ों में मेजबान टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है क्योंकि दोनों टीमों के बीच पिछली चार टी20 भारत ने जीती है। भारतीय टीम ने पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी।
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : ICC/T20 World Cup/BCCI
आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
इंग्लैंड ने भले ही भारतीय टीम को चुनौती दी है, लेकिन टी20 के आंकड़ों में भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी नजर आता है। भारत और इंग्लैंड के बीच ओवरऑल अबतक कुल 24 टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड टीम 11 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में सफल रहा है। वहीं, भारतीय जमीन पर भी दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने मिली है, लेकिन यहां भी भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है। भारत में दोनों टीमें कुल 11 बार आमने-सामने आई हैं जिसमें से भारतीय टीम छह बार जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि इंग्लैंड ने पांच मैचों में सफलता प्राप्त की है।

मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
11 पारियों में तीन बार शमी ने किया है बटलर का शिकार
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुने गए भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो शमी ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा बार बटलर को आउट किया है। शमी 11 पारियों में तीन बार बटलर को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो बार इंग्लैंड के कप्तान को टी20 में आउट किया है, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी बटलर को एक बार अपना शिकार बना चुके हैं।

भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ टी20 में बटलर का प्रदर्शन
| गेंदबाज | पारी | रन | आउट |
| मोहम्मद शमी | 11 | 102 | 03 |
| हार्दिक पांड्या | 12 | 123 | 02 |
| वरुण चक्रवर्ती | 04 | 57 | 02 |
| अर्शदीप सिंह | 05 | 47 | 01 |