{"_id":"678e2571a128195b5609ae58","slug":"cia-secret-document-cia-declassifies-book-detailing-how-the-world-will-end-2025-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CIA Secret Document: कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
CIA Secret Document: कब और कैसे होगा दुनिया का अंत? सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 20 Jan 2025 07:04 PM IST
सार
CIA Secret Document: अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने 50 सालों से ज्यादा समय तक एक किताब को गोपनीय रखी थी। इस किताब में दुनिया के अंत की एक हैरान करने वाली थ्योरी है। इस किताब का नाम द एडम एंड ईव स्टोरी है।
विज्ञापन
1 of 7
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत?
- फोटो : Adobe Stock
Please wait...
Link Copied
CIA Secret Document: दुनिया के खत्म होने की समय-समय पर खबरें और भविष्यवाणियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। दुनिया में कई भविष्यवक्ता हैं, जिन्होंने दुनिया के अंत की भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी में बताया है कि दुनिया का अंत कब होगा। अब इस बीच एक ऐसा रहस्यमयी दस्तावेज सामने आया है, जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है। दरअसल, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के एक गोपनीय दस्तावेज से डराने वाला खुलासा हुआ है।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने 50 सालों से ज्यादा समय तक एक किताब को गोपनीय रखा था। इस किताब में दुनिया के अंत की एक हैरान करने वाली थ्योरी है। इस किताब का नाम द एडम एंड ईव स्टोरी है, जिसे अमेरिकी वायुसेना के पूर्व कर्मचारी, यूएफओ शोधकर्ता और आत्मघोषित साइकोकि चैन थॉमस ने 1996 में लिखा था। इस किताब को अब सार्वजनिक किया गया है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर अमेरिका ने इस किताब को अभी तक छिपाकर क्यों रखा था?
2 of 7
सीआईए के रहस्यमयी दस्तावेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- फोटो : Freepik
हजारों साल बाद आती है विनाशकारी आपदा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस किताब को साल 2013 में आंशिक रूप से डीक्लासीफाई किया गया था, लेकिन अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने सीआईए के डेटाबेस में ही छिपाया हुआ था। हाल ही में इसे एका बार फिर सामने लाया गया है। चैन थॉमस ने बताया है कि हर 6,500 साल में एक महाप्रलय आती है, जैसे बाइबिल में वर्णित ‘ग्रेट फ्लड’ ने धरती पर तबाही मचाई थी। थॉमस ने दावा किया है कि 6,500 साल पहले आई यह आपदा नोआह की बाढ़ थी। उनका दावा है कि इसके कुछ पुरातात्विक और भूवैज्ञानिक प्रमाण हैं। उनके मुताबिक, अगली महाप्रलय कभी भी और किसी समय आ सकती है।
3 of 7
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे होगा महाविनाश?
चैन थॉमस ने किताब में लिखा है कि धरती के चुंबकीय क्षेत्र में अचानक और तेजी से बदलाव होगा। इससे पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका में कैलिफोर्निया के पहाड़ पत्तों की तरह हिलने लगेंगे और प्रशांत महासागर में एक विशालकाय लहर बनकर पूर्व की तरफ बढ़ेगी। कुछ ही घंटों में लॉस एंजेलिस, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो, डलास और न्यूयॉर्क जैसे बड़े शहर इतिहास बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत?
- फोटो : Adobe Stock
सिर्फ इतने घंटे में अमेरिका में मचेगी तबाही
थॉमस मानते हैं कि महाविनाश को लाने वाली इस आपदा से सिर्फ तीन घंटों में पूरा उत्तरी अमेरिका तबाह हो जाएगा और ऐसी ही दुनिया के दूसरे इलाके भी नहीं बचेंगे। उनकी किताब में दावा किया गया है कि सात दिनों तक ऐसे ही तबाही मचती रहेगी। इसके बाद पृथ्वी का पूरा भूगोल बदल जाएगा।
कब और कैसे होगा दुनिया का अंत?
- फोटो : Adobe Stock
किताब के रहस्य पर क्यों उठ रहे सवाल?
सीआईए ने इस किताब को क्यों गोपनीय रखा था? यह साफ नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञ मानते हैं कि आशंका थी कि इसके कारण जनता में भय पैदा होगा। मैकडॉनेल डगलस एयरोस्पेस कंपनी से चैन थॉमस जुड़े थे। वहां पर उन्होंने गोपनीय परियोजनाओं पर काम किया था। हालांकि, उनके सीआईए से प्रत्यक्ष संबंध होने को लेकर कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।