फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kane Williamson: 35 साल के हुए विलियम्सन, न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज, औसत में बस इन दिग्गजों से पीछे

Fri, 08 Aug 2025 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Aug 2025 04:54 PM IST
सार

विलियम्सन न सिर्फ तेज गेंदबाजों को, बल्कि स्पिनर्स को भी उतना ही अच्छा खेलते हैं। वह सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले कीवी खिलाड़ी हैं। ओवरऑल वह पांचवें स्थान पर हैं। 2018 में वह इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले न्यूजीलैंड के पहले कप्तान बने। 

विज्ञापन
Kane Williamson turns 35, New Zealand most successful batter, just behind these legends in average stats
केन विलियम्सन - फोटो : ANI
केन विलियम्सन शुक्रवार आठ अगस्त को 35 साल के हो गए। न्यूजीलैंड और दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विलियम्सन ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वह न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब बल्लेबाज हैं। विलियम्सन के नाम न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए 371 मैचों में कुल 19,086 रन बनाए हैं। उनके बाद रॉस टेलर का नंबर आता है। टेलर ने तीनों प्रारूपों को मिलाकर न्यूजीलैंड के लिए 450 मैचों में 18,199 रन बनाए। तीसरे नंबर पर स्टीफन फ्लेमिंग हैं, जिन्होंने 395 मैचों में 15,289 रन बनाए हैं।


इतना ही नहीं, टेस्ट में 9000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विलियम्सन का औसत चौथा सबसे बेहतरीन है। उन्होंने सबसे लंबे प्रारूप में 54.9 की औसत से रन बनाए हैं। उनसे आगे केवल कुमार संगकारा, स्टीव स्मिथ और जैक कैलिस हैं। संगकारा ने 57.4, स्मिथ ने 56.1 और कैलिस ने 55.4 की औसत से रन बनाए। सचिन तेंदुलकर का औसत भी विलियम्सन के बाद है। तेंदुलकर ने 53.8 की औसत से रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों का सर्वश्रेष्ठ औसत (कम से कम 9000 रन)
बल्लेबाज औसत
कुमार संगकारा 57.4
स्टीव स्मिथ 56.1
जैक कैलिस 55.4
केन विलियम्सन 54.9
सचिन तेंदुलकर 53.8
Kane Williamson turns 35, New Zealand most successful batter, just behind these legends in average stats
केन विलियम्सन - फोटो : BCCI
विलियम्सन के तीनों प्रारूप में आंकड़े
विलियम्सन ने 105 टेस्ट मैचों में 54.88 की औसत से 9276 रन बनाए हैं। इनमें 33 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं। 251 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी है। वहीं, 173 वनडे में उन्होंने 49.21 की औसत से 7235 रन बनाए हैं। इनमें 15 शतक और 47 अर्धशतक हैं। 148 रन की पारी उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। टी20 में विलियम्सन ने 33.44 की औसत और 123.08 के स्ट्राइक रेट से 2575 रन बनाए हैं। इनमें 18 अर्धशतक शामिल हैं। 95 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। इतना ही नहीं, विलियम्सन टेस्ट मे 30 विकेट, वनडे में 37 विकेट और टी20 में छह विकेट भी ले चुके हैं।
Kane Williamson turns 35, New Zealand most successful batter, just behind these legends in average stats
टॉस के दौरान रोवमन पॉवेल और केन विलियम्सन - फोटो : WI Cricket Twitter
विलियम्सन ने गुस्से का जवाब हमेशा बल्ले से दिया
विलियम्सन तीनों प्रारूप में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन दबाव के चलते उन्होंने खुद को इस दायित्व से मुक्त कर दिया था। उनका नाम मौजूदा दौर के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में भी आता है, जिन्हें फैब-फोर कहा जाता है। इनमें विलियम्सन के अलावा, विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ शामिल हैं। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा विश्वसनीय बल्लेबाज विलियम्सन ही हैं। उन्हें उनके जेंटलमैन स्वभाव के लिए काफी पसंद किया जाता है। मैदान पर शायद ही कभी उन्हें किसी खिलाड़ी से उलझते हुए देखा गया। हर गुस्से का जवाब उन्होंने हमेशा अपने बल्ले से दिया।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच रन
केन विलियम्सन 371 19086
रॉस टेलर 450 18199
स्टीफन फ्लेमिंग 395 15289
ब्रेंडन मैकुलम 432 14676
मार्टिन गप्टिल 367 13463
नाथन एस्टल 308 11866
टॉम लैथम 271 10711
मार्टिन क्रो 220 10148
जॉन राइट 231 9225
क्रिस केयर्न्स 278 8204
क्रेग मैकमिलन 260 8010
डेनियल विटोरी 437 6929
स्कॉट स्टायरिस 248 6647
ऐडम पेरोरे 257 6179
डेरिल मिचेल 164 5720
विज्ञापन
विज्ञापन
Kane Williamson turns 35, New Zealand most successful batter, just behind these legends in average stats
केन विलियमसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
विलियम्सन के लिए 2019 रहा था खास
विलियम्सन न सिर्फ तेज गेंदबाजों को, बल्कि स्पिनर्स को भी उतना ही अच्छा खेलते हैं। वह सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले कीवी खिलाड़ी हैं। ओवरऑल वह पांचवें स्थान पर हैं। 2018 में वह इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले न्यूजीलैंड के पहले कप्तान बने। वहीं, उसी साल उन्होंने अपनी टीम को पाकिस्तान में 49 साल में पहली टेस्ट सीरीज जीत दिलाई। इसके बाद 2019 में वह न्यूजीलैंड के लिए 20 टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने। विलियम्सन के लिए साल 2019 शानदार रहा था। 2019 वनडे विश्व कप में वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हालांकि, उनकी कप्तानी में फाइनल में कीवियों को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
Kane Williamson turns 35, New Zealand most successful batter, just behind these legends in average stats
केन विलियमसन - फोटो : BlackCaps
2021 में अपनी टीम को बनाया था विश्व चैंपियन
इसके बाद 2021 में उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के डेब्यू सीजन का खिताब जीता। फाइनल में उनकी टीम ने भारत को हराया था। इसके बाद 2021 में ही उनकी टीम टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। विलियम्सन उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर शतक जमाया था। विलियम्सन ने फिलहाल राष्ट्रीय टीम से दूरी बनाई हुई है और वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का भी हिस्सा नहीं हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed