फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: फिर हंगामे की भेंट चढ़ी संसद की कार्यवाही; राहुल गांधी और चुनाव आयोग में ठनी और एनडीए की अहम बैठक

Thu, 07 Aug 2025 07:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 07 Aug 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन भी दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पारित हुए और सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित कर दी गई। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए कि सरकार के साथ मिलकर वह आपराधिक धोखाधड़ी कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 40 लाख फर्जी वोट जोड़े गए हैं। इस पर चुनाव आयोग ने जवाब में कहा है कि राहुल गांधी शपथपत्र देकर अपने दावों के सबूत पेश करें। वहीं, उपराष्ट्रपति पद को लेकर एनडीए ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा को उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। उधर, उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तेज हो गए हैं, चिनूक हेलिकॉप्टर से 39 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कानून के दायरे में ही काम करे। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों के लिए फुटपाथ की सुविधा जरूरी है और केंद्र को इसके लिए गाइडलाइन बनानी होगी। वहीं, जली हुई नकदी मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि उनका आचरण भरोसेमंद नहीं है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और ईमेल से नोटिस भेजने की वैधता को खारिज कर दिया है। उधर, टीआरपी की 30वें हफ्ते की लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल ने टॉप स्थान हासिल किया है और 'अनुपमा' को भी अच्छी रैंकिंग मिली है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
top headline today important and big news stories updates
संसद के मानसून सत्र का छठा दिन - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
Parliament Session: लोकसभा-राज्यसभा भारी हंगामे के बीच कल तक के लिए स्थगित; दोनों सदनों से दो अहम विधेयक पारित
संसद का मानसून सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच सरकार ने राज्यसभा और लोकसभा से दो अहम विधयेक पारित कराए हैं। जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार 8 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई। पढ़ें पूरी खबर
top headline today important and big news stories updates
राहुल गांधी का केंद्र और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
Rahul Gandhi: 'चुनाव आयोग के साथ मिलकर सत्ताधारी दल कर रहा आपराधिक धोखाधड़ी'; राहुल ने EC पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला है। उन्होंने विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि- महाराष्ट्र में 40 लाख वोट रहस्यमयी तरीके से जोड़े गए हैं। राहुल गांधी का आरोप है लोकसभा चुनाव 2024 और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बीच इन मतदाताओं को जोड़ा गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का बयान - फोटो : अमर उजाला
EC vs Rahul Gandhi: 'लिखित में प्रमाणित करें', मतदाता सूची हेरफेर के राहुल के दावों पर चुनाव आयोग की दो-टूक
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा मतदाता सूचियों में गड़बड़ी को लेकर लगाए गए आरोपों के बाद कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने उन्हें पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इस पत्र में उनसे कहा गया है कि वह निर्वाचन नियमों के तहत शपथपत्र भरकर उन मतदाताओं के नाम दें, जिनके बारे में उन्होंने दावा किया है कि या तो वे अयोग्य होकर भी सूची में हैं या योग्य होते हुए भी सूची से बाहर कर दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
top headline today important and big news stories updates
पीएम मोदी और जेपी नड्डा - फोटो : ANI
Vice President Polls: कौन होगा उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार? एनडीए ने पीएम मोदी और जेपी नड्डा को दिया अधिकार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को गठबंधन का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को सत्तारूढ़ गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने का अधिकार दिया है। संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि यह सर्वसम्मति से लिया गया फैसला है। पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed