फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करुण नायर का तिहरा शतक: बल्ला चलता गया, रिकॉर्ड बनते गए...

Tue, 20 Dec 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
karan nair scored  triple ton and makes some interesting cricket records
करुण नायर - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट का चौथा दिन पूरी तरह करुण नायर के नाम रहा। 381 गेंद में 303 रन की पारी खेलकर इस 25 वर्षीय बल्लेबाज ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आईए इन्हीं रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं...


 

करुण नायर का तिहरा शतक: बल्ला चलता गया, रिकॉर्ड बनते गए...

karan nair scored  triple ton and makes some interesting cricket records
करुण नायर - फोटो : espncricinfo
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर 

अपने शानदार तिहरे शतक की बदौलत नायर इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के नाम दर्ज था। कोहली ने मुंबई में खेले इसी सीरीज के चौथे टेस्ट में शानदार दोहरा शतक (235) जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कोहली का ये रिकॉर्ड ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सका। नायर ने पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन ही इस रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली से पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था।  

 

करुण नायर का तिहरा शतक: बल्ला चलता गया, रिकॉर्ड बनते गए...

karan nair scored  triple ton and makes some interesting cricket records
करुण नायर - फोटो : SELF
पांचवें या उससे आगे के पायदान पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन

चेन्नई टेस्ट में नायर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे और अंत तक आउट नहीं हुए। इस दौरान उन्होंने नंबर पांच या उससे नीचे खेलते हुए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ डाला।  नायर से पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 224 रनों की पारी खेली थी। धोनी से पहले वीवीएस लक्ष्मण ने भी 200 रनों की पारी खेली थी। लेकिन नायर ने 303* की पारी खेलकर धोनी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

करुण नायर का तिहरा शतक: बल्ला चलता गया, रिकॉर्ड बनते गए...

karan nair scored  triple ton and makes some interesting cricket records
करुण नायर - फोटो : SELF
सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज 
जैसे ही करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया वैसे ही वह वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लोबाज बन गए। सहवाग के नाम भारत की तरफ से दो तिहरे शतक हैं। सहवाग ने 2003-04 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की पारी खेली थी, वहीं इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007-08 में चेन्नई के मैदान पर 319 रनों की पारी खेली थी। सहवाग के बाद अब नायर भी इंग्लैंड के खिलाफ 300 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत की तरफ से तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

 
विज्ञापन

करुण नायर का तिहरा शतक: बल्ला चलता गया, रिकॉर्ड बनते गए...

karan nair scored  triple ton and makes some interesting cricket records
करुण नायर - फोटो : espncricinfo
सबसे कम पारियों में तिहरा शतक 
करुण नायर सबसे कम पारियों में तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। नायर ने तीन पारियों में ही तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड लेन ह्युटन के नाम था जिन्होंने करियर की नौवीं टेस्ट पारी में यह कारनामा किया था। वहीं सर डॉन ब्रेडमैन और जॉन एडरिच ने पहले तिहरे शतक के लिए 13 पारियां लीं थीं। इस पारी से पहले नायर ने सिर्फ 4 और 13 रनों की पारी खेली थी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed