{"_id":"5a1022904f1c1b76678bc14d","slug":"kieron-pollard-becomes-second-batsman-to-hit-500-sixes-in-t20s","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किरोन पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी, टी20 में लगाया रिकॉर्ड 500वां छक्का","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किरोन पोलार्ड ने खेली तूफानी पारी, टी20 में लगाया रिकॉर्ड 500वां छक्का
Sat, 18 Nov 2017 05:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 18 Nov 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
किरोन पोलार्ड
- फोटो : ESPNcricinfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज किरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में ढाका डायनामाइट्स की तरफ से खेलते हुए पोलार्ड ने राजशाही किंग्स के खिलाफ 52 रन की उम्दा पारी खेली। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
2 of 5
किरोन पोलार्ड
- फोटो : twitter
इस पारी में पोलार्ड ने तीन छक्के लगाते ही बड़ी कामयाबी हासिल की। पोलार्ड टी20 क्रिकेट में 500 या इससे अधिक छक्के लगाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कमाल वेस्टइंडीज के ही विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल ने किया था। पोलार्ड (2006-2017) ने अपने 392वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। वहीं क्रिस गेल (2005-2017) का तो कोई सानी ही नहीं है।
3 of 5
क्रिस गेल
बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज गेल ने सिर्फ 309 मैचों में 772 छक्के जमाए हैं। वैसे पोलार्ड और गेल के आस पास अभी कोई बल्लेबाज नहीं है। टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम तीसरे स्थान पर हैं। कीवी बल्लेबाज ने 297 मैचों की 292 पारियों में 399 छक्के उड़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड वॉर्नर
इस लिस्ट में चौथे क्रम पर कैरीबियाई टीम के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन स्मिथ काबिज हैं। स्मिथ ने 306 मैचों की 299 पारियों में 347 छक्के जड़े हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर पांचवें स्थान पर हैं। बाएं हाथ के कंगारू बल्लेबाज ने 238 मैचों की 237 पारियों में 314 छक्के जमाए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
किरोन पोलार्ड
- फोटो : crictracker
आपको बता दें कि 14 नवंबर को पोलार्ड ने 55 रनों की पारी खेली थी। उस दौरान उन्होंने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसकी साथ ही टी-20 में चौथी बार पोलार्ड ने 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। टी-20 में यह कारनामा करने वाले पोलार्ड पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के बाद महज दूसरे बल्लेबाज हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।