फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रीति जिंटा-वीरेंद्र सहवाग विवाद में नया टर्निंग प्वॉइंट, मालकिन साहिबा के पक्ष में आई KXIP

Sat, 12 May 2018 10:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
kings eleven punjab defend Preity Zinta in dispute with virender sehwag
प्रीति जिंटा और संजय बांगर

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन और टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जुबानी उठा-पटक के बाद शुक्रवार को जहां प्रीति जिंटा को पहले कसूरवार माना जा रहा था, वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आए बयान के बाद अब इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया है।

kings eleven punjab defend Preity Zinta in dispute with virender sehwag
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा

इस मामले में शुक्रवार को खुलासा हुआ था कि इस विवाद की शुरूआत प्रीति जिंटा से हुई थी। प्रीति के लगातार पूर्व क्रिकेटर पर आरोप लगाने के बाद सहवाग आग बबूला हो गए और फिर उन्होंने भी जवाब देना शुरू किया। यह भी जानकारी मिली कि वीरू नहीं चाहते कि खिलाड़ियों का टूर्नामेंट पर से ध्यान भटके, इसलिए उन्होंने इस मामले पर टिपण्णी करने से परहेज किया है। 

kings eleven punjab defend Preity Zinta in dispute with virender sehwag
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग

हालांकि इस मामले में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से अब एक नया खुलासा हुआ है। पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से मोर्चा संभालने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि प्रीति ने सहवाग से ऐसा कुछ नहीं कहा था, जिससे दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
kings eleven punjab defend Preity Zinta in dispute with virender sehwag
वीरेंद्र सहवाग और प्रीति जिंटा

सूत्र के मुताबिक, हर मैच के बाद टीम की हार-जीत का विश्लेषण किया जाता है, जो कि 'स्टैंडर्ड ऑपरेशन रिव्यू' का ही एक हिस्सा है। टीम के हारने पर प्रीति हमेश इस पर बातचीत करती है, उस दिन भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन बातचीत कब विवाद में तब्दील हो गई, किसी को पता ही नहीं चला।

विज्ञापन
kings eleven punjab defend Preity Zinta in dispute with virender sehwag
प्रीति जिंटा और वीरेंद्र सहवाग

दरअसल, यह पूरी तकरार कप्तान रविचंद्रन अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजने पर हुई। एक सूत्र ने बताया, 'राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कप्तान अश्विन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा। उन्हें विशेषज्ञ बल्लेबाजों करुण नायर और मनोज तिवारी पर तरजीह दी गई। यह प्रयोग विफल रहा क्योंकि अश्विन बिना खाता खोले डगआउट लौट गए। प्रीति ने इस पर अपनी पूरी भड़ास सहवाग पर निकाली। जिसके बाद सहवाग ने टीम मेंटर के पद से इस्तीफा देने की बात कही'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed