फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में अश्विन कर सकते हैं बड़ा बदलाव, ये हो सकती है प्लेइंग XI

Fri, 05 Apr 2019 07:29 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Apr 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Kings XI Punjab Predicted Playing XI Against Chennai Super Kings
पंजाब - फोटो : social media
शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी और अश्विन की टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ जहां धोनी सेना फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी वहीं दूसरी तरफ अश्विन के धुरंधर जीत की लय जारी रखते हुए अंक तालिका में नंबर 1 बनना चाहेंगे।


अगर बात दोनों टीमों के आमने-सामने के रिकॉर्ड की की जाए तो दोनों टीमें अब तक 19 मुकाबले खेल चुकी हैं जिसमें चेन्नई ने 11 में बाजी मारी है तो पंजाब ने 8 में जीत दर्ज की है।

हालांकि टी-20 के खेल में आंकड़ों से ज्यादा खेल मायने रखता है, जिस दिन जिसका खेल चला वही विजेता। शनिवार को होने वाला मुकाबला दिन में खेला जाएगा तो ओस की समस्या नहीं होगी और दोनों टीमों के स्पिनरों को पूरी मदद मिलेगी। इसके अलावा चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के लिए भी माकूल है तो रन भी जमकर बरसेंगे।

इसी को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के दम पर पंजाब की टीम चेन्नई से टक्कर लेगी?
Kings XI Punjab Predicted Playing XI Against Chennai Super Kings
गेल-राहुल - फोटो : social media
ओपनर्स

अभी तक के इस सीजन में क्रिस गेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है हालांकि पिछले मुकाबले में उन्हें आराम देकर उनकी जगह सैम कर्रेन को मौका दिया गया था और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की थी। लेकिन शनिवार के मुकाबले में एक बार फिर से गेल को राहुल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है।


 
Kings XI Punjab Predicted Playing XI Against Chennai Super Kings
मिलर - फोटो : social media
मिडिल ऑर्डर

मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह और डेविड मिलर, इन चारों ने फिलहाल जरुरत के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया है और इनसे एक बार फिर से उम्मीद होगी कि वो टीम के मध्यमक्रम को मजबूती दें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kings XI Punjab Predicted Playing XI Against Chennai Super Kings
सैम कर्रेन
ऑलराउंडर्स

पिछले मैच में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सैम कर्रेन को फिर से टीम में जगह मिल सकती है।

 
विज्ञापन
Kings XI Punjab Predicted Playing XI Against Chennai Super Kings
अश्विन - फोटो : social media
गेंदबाजी
गेंद से जहां खुद अश्विन जिम्मेदारी लेंगे वहीं उनका साथ दे सकते हैं, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी और लोकल बॉय वरुण चक्रवर्ती।

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed