फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR vs RR Highlights: यशस्वी-सैमसन और चहल के सामने कोलकाता ने टेके घुटने, राजस्थान 41 गेंद शेष रहते जीता

Thu, 11 May 2023 11:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: रोहित राज Updated Thu, 11 May 2023 11:55 PM IST
सार

कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन ही बना पाई। जवाब में राजस्थान ने एक विकेट पर 151 रन बनाकर 13.1 ओवर में 41 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।

विज्ञापन
KKR vs RR Highlights kolkata vs rajasthan ipl 2023 Yashasvi Jaiswal Yuzvendra Chahal Sanju Samson
कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के आक्रामक अर्धशतक की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार (11 मई) को आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया और अपने पिछले तीन हार के क्रम को भी तोड़ दिया। जायसवाल ने 13 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया।
KKR vs RR Highlights kolkata vs rajasthan ipl 2023 Yashasvi Jaiswal Yuzvendra Chahal Sanju Samson
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL/BCCI
स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने चार विकेट लेकर कोलकाता को बड़ा स्कोर बनाने नहीं दिया। कोलकाता की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन ही बना पाई। कोलकाता के लिए वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी अर्धशतक पारी के दौरान 42 गेंदों का सामना किया और दो चौके व चार छक्के लगाए।
KKR vs RR Highlights kolkata vs rajasthan ipl 2023 Yashasvi Jaiswal Yuzvendra Chahal Sanju Samson
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
जवाब में राजस्थान ने एक विकेट पर 151 रन बनाकर 13.1 ओवर में 41 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। जायसवाल ने चौके के साथ टीम को जीत दिलाई तो वह उस तरह से जश्न मना रहे थे मानो उन्होंने शतक पूरा कर लिया हो, लेकिन उन्होंने अपने अच्छे शॉट चयन से यह पारी खेली। उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 98 रन की तेजतर्रार पारी खेली और 12 चौके व पांच शानदार छक्के जड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
KKR vs RR Highlights kolkata vs rajasthan ipl 2023 Yashasvi Jaiswal Yuzvendra Chahal Sanju Samson
यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
शतक के लिए सिक्स नहीं लगा पाए जायसवाल
जायसवाल के अलावा संजू सैमसन ने दो चौके और पांच छक्कों की मदद से 29 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। हालांकि, संजू टीम के लिए रन बनाते रहे, लेकिन अगर जायसवाल के पास ज्यादा स्ट्राइक रहती तो वह अपना शतक पूरा कर सकते थे। संजू जब खुद 48 रन पर खेल रहे थे तो उन्होंने जायसवाल को स्ट्राइक दी और इशारा किया कि छक्का लगाओ, लेकिन जायसवाल चौका लगा पाए और शतक पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
KKR vs RR Highlights kolkata vs rajasthan ipl 2023 Yashasvi Jaiswal Yuzvendra Chahal Sanju Samson
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
जायसवाल का पहली गेंद से प्रहार
जायसवाल ने पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने पारी का पहला ओवर करने आए कप्तान नीतीश राणा को निशाना बनाया। उन्होंने उनकी लगातार चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाए और फिर आखिरी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने इस ओवर में 26 रन बना डाले। इसके अगले ओवर में बटलर (00) रन आउट हो गए। इसके बाद तीसरे ओवर में जायसवाल ने शार्दुल की गेंदों पर तीन चौके सहित 14 रन बनाए। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती को खेलने में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई और उनकी पांच गेंद खेलकर वह एक रन बना पाए और इस एक रन से उन्होंने अपना शानदार अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद दूसरे छोर से संजू भी रन बटोरते रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed