{"_id":"645cc771fa5ca20a58046195","slug":"most-luxurious-prisons-in-world-prisoners-get-many-facilities-interesting-facts-in-hindi-2023-05-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Luxurious Prisons: दुनिया के सबसे आलीशान जेल, कैदियों को मिलती हैं हॉस्टल से भी ज्यादा सुविधाएं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Luxurious Prisons: दुनिया के सबसे आलीशान जेल, कैदियों को मिलती हैं हॉस्टल से भी ज्यादा सुविधाएं
Most Luxurious Prisons In World: जेल का नाम सुनते ही हमारे मन में दो वक्त की सूखी रोटी और छोटे से कमरे में कैद एक कठिन जिंदगी का ख्याल आता है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में ऐसे जेल भी हैं, जहां कैदियों को बहुत सारी सुविधाएं मिलती हैं? इन जेलों में शायद कैदी को सजा का अफसोस भी नहीं होगा। आमतौर पर जेल में कैदियों को तीन वक्त का खाना और एक बाथरूम दिया जाता है, जो बेहद गंदा होता है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे जेलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कैदियों को पर्सनल कमरे में सारी फैसिलिटी दी जाती हैं।
बस्टॉय प्रिजन, नॉर्वे- यह जेल नॉर्वे के ऑस्लोफजॉर्ड में मौजूद बस्टॉय आइलैंड पर बना है, जहां सौ से ज्यादा कैदी बंद हैं। यह जेल कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं के लिए काफी मशहूर है। यहां कैदियों के मनोरंजन के लिए भी कई साधन मौजूद हैं। इसमें टेनिस, घुड़सवारी, मछली पकड़ना यहां तक की सनबाथ जैसी सुविधाएं हैं। बेहद कम सिक्योरिटी गार्ड होने के कारण यहां कैदियों को जेल का अहसास भी नहीं होता है।
2 of 5
Most Luxurious Prisons In World
- फोटो : istock
एचएमपी अडडेवेल्ल, स्कॉटलैंड- इस जेल को लर्निंग प्रिजन भी कहा जाता है। दरअसल यहां कैद बंदियों को हफ्ते 40 घंटे कोई न कोई स्किल सिखाई जाती है। ताकि कैदी जेल से निकलने के बाद एक अच्छी जिंदगी और अच्छी कमाई के काबिल बन सकें। इसलिए यहां 700 से ज्यादा बंद कैदियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ये दुनिया की सबसे अच्छी जेलों में से एक है।
3 of 5
Most Luxurious Prisons In World
- फोटो : istock
ओटागो करेक्शन फैसिलिटी, न्यूजीलैंड- इस जेल में कैदियों के स्किल को डेवलप करने पर जोर दिया जाता है। यहां उन्हें आरामदायक कमरे, और सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। जेल की ओर से प्रयास रहता है कि यहां से निकलने के बाद हर कैदी किसी एक्टिविटी में एक्सपर्ट हो और वह एक बेहतर जीवन जी सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Most Luxurious Prisons In World
- फोटो : istock
जस्टिस सेंटर लोबेन, ऑस्ट्रिया- यहां हर कैदी का एक पर्सनल रूम होता है, जिसके साथ प्राइवेट बाथरूम भी मिलता है। इतना ही नहीं यहा एक किचन और एक टीवी की भी सुविधा होती है। इसके अलावा कैदियों को जिम और बास्केटबॉल कोर्ट भी होता है।
विज्ञापन
5 of 5
school
- फोटो : istock
अरजुएज़ प्रिजन, स्पेन- यह जेल इतनी खास है कि इसे इंसानियत की एक बड़ी मिसाल माना जा सकता है। दरअसल जिन कैदियों के बच्चे छोटे होते हैं, वह अपने परिवार के साथ भी यहां रह सकते हैं। इतना ही नहीं यहां बच्चों के लिए स्कूल की सुविधा भी है, ताकि कोई भी कैदी अपने पेरेंटहुड से वंचित ना रह सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।