{"_id":"5ad488904f1c1b6d098b4c24","slug":"kl-rahul-issues-open-warning-to-other-teams-that-beware-of-chris-gayle-he-is-in-beast-mode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KXIP के स्टार ने दी अन्य टीमों को खुली चुनौती, बोले- टेंशन बढ़ेगी क्योंकि क्रिस गेल...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
KXIP के स्टार ने दी अन्य टीमों को खुली चुनौती, बोले- टेंशन बढ़ेगी क्योंकि क्रिस गेल...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब के ओपनर केएल राहुल ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रही प्रतिद्वंद्वी टीमों को खुली चुनौती देते हुए कहा, 'क्रिस गेल से बचकर रहे, वह अपने सर्वश्रेष्ठ विस्फोटक फॉर्म में लौट चुके हैं।'
2 of 5
chris gayle
गेल ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2018 में अपना पहला मैच खेला और केवल 22 गेंदों में अर्धशतक जमाकर किंग्स इलेवन पंजाब के विशाल स्कोर की नींव रखी। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम 5 विकेट खोकर 193 रन बना सकी। पंजाब ने मुकाबला चार रन से जीता।
3 of 5
क्रिस गेल और केएल राहुल
- फोटो : ipl
राहुल ने कहा, 'हमारी टीम के लिए खुशखबरी है जबकि अन्य टीमों के लिए बुरी खबर कि क्रिस गेल गेंद पर अच्छे से प्रहार कर रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि वह इस तरह के खिलाड़ी हैं जो अकेले के दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं। चेन्नई के खिलाफ उन्होंने यह करके दिखाया। हम उन्हें अपनी टीम में चाहते हैं और उन्हें इसी प्रकार आगे भी खेलते देखना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
chris gayle
याद हो कि आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में क्रिस गेल को दो राउंड में कोई खरीददार नहीं मिला था। तीसरे राउंड में किंग्स इलेवन पंजाब ने गेल को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपए में खरीदा था। इसी प्राइस पर पंजाब ने युवराज सिंह को भी खरीदा था। किंग्स इलेवन पंजाब अपने होम ग्राउंड पर अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
chris gayle
क्रिस गेल ने रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 33 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन की तूफानी पारी खेली। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।