फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: हारकर भी फैंस का दिल जीत गए KXIP के केएल राहुल, कोहली की आंखों से भी छलक उठे आंसू

Fri, 18 May 2018 12:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
kl rahul loose his emotions after defeat agains mumbai indian in ipl 2018
KL Rahul

मुंबई इंडियंस ने किरोन पोलार्ड की शानदार अर्धशतकीय पारी और जसप्रीत बुमाराह (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 रन से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 5 विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी।

kl rahul loose his emotions after defeat agains mumbai indian in ipl 2018
kl rahul

इस मैच के आखिरी ओवर में किंग्स इलेवन पंजाब के शानदार बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 60 गेंद पर 94 रनों की पारी खेली और 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए। किंग्स इलेवन पंजाब की इस हार से केएल राहुल का इतना बड़ा धक्का लगा कि वह डगआउट में बैठे-बैठे रोने लगे।
 

 

What a gem of an innings from @rahulkl. Is this the moment everything changes for @mumbaiindians? #VIVOIPL #MIvKXIP

A post shared by IPL (@iplt20) on

kl rahul loose his emotions after defeat agains mumbai indian in ipl 2018
jaspreet bumrah

बता दें कि बुमराह के इसी ओवर ने मैच को पूरी तरह से पलट दिया। इसके बाद 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर पंजाब को पहुत बड़ा झटका लगा। मैच विनिंग पारी खेल रहे केएल राहुल को बुमराह ने बेन कटिंग के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। राहुल ने 60 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 94 रन की बेहतरीन पारी खेली।
 

 

#kl #rahul bro... dil jeet liya yaar..... 👏👏👏👏👏...... @rahulkl #rajpalmoond

A post shared by Rajpal moond (@rajpal_moond) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kl rahul loose his emotions after defeat agains mumbai indian in ipl 2018
jasprit bumrah
मैच के 19वें ओवर में बुमराह ने सिर्फ 6 रन दिए, जिसके बाद आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी। युवराज सिंह को बैटिंग ऑर्डर में काफी नीचे भेजा गया और वो भी आने के बाद ज्यादा देर विकेट पर नहीं टिके।

आखिरी ओवर में युवी 3 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अक्षर पटेल ने एक छक्का जड़ा, मनोज तिवारी ने एक चौका जड़ा, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई इंडियंस इस जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बना हुआ है।
विज्ञापन
kl rahul loose his emotions after defeat agains mumbai indian in ipl 2018
KL Rahul

टीम की हार से राहुल इतने गहरे सदमे में पहुंच गए कि वह खुद पर काबू न रख सके और डगआउट में ही रोने लगे। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इस पर खुद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।
 

 

These Pics Make Me Cry 😭😭

A post shared by 🔘OFFICIAL ACCOUNT 🔘 (@_virat._kohlii) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed