फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKRvCSK: KKR ने लिया 'धोनी ब्रिगेड' से पिछली हार का बदला, ये रहे 5 हीरोज

Fri, 04 May 2018 01:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
kolkata knight riders vs chennai super kings ipl 2018 match 33 Five heroes 
केकेआर

कोलकाता ने शुभमन गिल (57*) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत गुरुवार को आईपीएल 2018 के 33वें मुकाबले में चेन्नई को  को 6 विकेट से हरा दिया। सीएसके ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 4 विकेट खोकर 14 गेंद शेष रहते ही 180 रन बनाकर मैच जीत लिया। बता दें कि चेन्नई ने  अपने होम ग्राउंड पर खेले गए पिछले मैच (10 अप्रैल) में कोलकाता को 5 विकेट से हराया था, जिसका बदला केकेआर आज अपने होम ग्राउंड पर ले लिया। आइये जानते है कि कोलकता की इस जीत के 5 हीरो कौन रहेः-





 

शुभमन गिल

kolkata knight riders vs chennai super kings ipl 2018 match 33 Five heroes 
शुभमन गिल

चेन्नई के खिलाफ कोलकाता की इस के शुभमन गिल हीरो रहे। उन्होंने इस मुकाबले में मैच विनिंग पारी खेली। गिल ने आईपीएल के करियर में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 36 गेंदों में  6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए और मैच को जिताने में कामयाब रहे।

दिनेश कार्तिक

kolkata knight riders vs chennai super kings ipl 2018 match 33 Five heroes 
dinesh karthik

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के साथ मिलकर पारी को  जीत की ओर ले गए। इस दौरान उन्होंने ने 18 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 45 रन की तूफानी पारी खेली। गिल और कार्तिक के बीच 83 रनों के बीच साझेदारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील नरेन

kolkata knight riders vs chennai super kings ipl 2018 match 33 Five heroes 
नरेन

कोलकाता के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन ने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर में 20 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके, जबकि बल्लेबाजी में नरेन ने कोलकाता को जोरडार शुरुआत दिलाते हुए 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन

पियूष चावला

kolkata knight riders vs chennai super kings ipl 2018 match 33 Five heroes 
पियूष चावला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने चेन्नई को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन छठे ओवर की पहली गेंद पर पियूष चावला ने फाफ को क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 15 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से तेज 15 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 48 रन की साझेदारी हुई। इसके अलावा पियूष ने रविन्द्र जडेजा को अपना शिकार बनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed