आईपीएल सीजन-11 में एक तरफ जहां क्रिकेटर्स के बीच बड़ा घमासान देखने को मिल रहा है, वहीं मैदान पर अपने पार्टनर की हौसला अफजाई करने उनकी हसीन पार्टनर लगातार स्टेडियम पहुंच रही हैं। इसमें न सिर्फ टीम इंडिया और विदेशी खिलाड़ियों की पत्नियों के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं आईपीएल के मौजूदा सीजन में कौन-कौन अपने पति को सपोर्ट करने और मैच देखने स्टेडियम में पहुंच रही हैं।
IPL 2018: मैदान पर क्रिकेटर पति और स्टैंड्स में उनकी वाइफ का रहता है जलवा, देखिए PHOTOS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोनी-साक्षी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनो जबर्दस्त फॉर्म में हैं। धोनी की अगुवाई वाली सीएसके इस सीजन प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। धोनी की पत्नी साक्षी लगातार उनकी टीम के मैच देखने स्टेडियम में आ रही हैं।
विराट-अनुष्का
विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सपोर्ट करने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की लगातार आ रही हैं। अनुष्का के बर्थडे पर विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस को हराया था।
रोहित-रितिका
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन बेहद खराब रहा है। हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा का हर एक मैच देखने के लिए उनकी पत्नी रितिका सजदेह लगातार स्टेडियम में आ रही हैं।
हरभजन-गीता
चेन्नई सुपरकिंग्स के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा भी इस मामले में पीछे नहीं है। हरभजन सिंह का गेम देखने और सीएसके को सपोर्ट करने वह भी स्टेडियम में मैच देखने आ चुकी हैं।