फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RCB को प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए आ रहा ये स्टार क्रिकेटर, CSK होगा पहला टारगेट

Thu, 03 May 2018 10:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
AB devilliers set to play against CSK
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक अच्छा नहीं रहा है। विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी ने अब तक 8 मैच खेले और तीन जीत दर्ज की। वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज है। आरसीबी के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन उसकी राह आसान नहीं है। ऐसे में उसे प्लेऑफ में पहुंचाने के लिए स्टार खिलाड़ी लौट रहा है।

AB devilliers set to play against CSK
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : ipl

आरसीबी को अपना अगला मैच लीग की सबसे दमदार टीमों में से एक चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलना है। इससे पहले आरसीबी के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि उसके स्टार खिलाड़ी एबी डीविलियर्स वापसी के लिए तैयार हैं।

AB devilliers set to play against CSK
एबी डीविलियर्स

जी हां, बुखार के कारण केकेआर और मुंबई के खिलाफ मैच नहीं खेलने वाले डीविलियर्स चेन्नई के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगे। खुद डीविलियर्स ने अपनी आधिकारिक ऐप पर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
AB devilliers set to play against CSK
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 6 मैचों में 56 की औसत से 280 रन बनाए। आरसीबी को डीविलियर्स से धमाकेदार वापसी की उम्मीद है। 'मिस्टर 360 डिग्री' के नाम से लोकप्रिय डीविलियर्स ने कहा, 'आखिरकार मैं अब इंसान जैसा महसूस करने लगा हूं। मुझे ऐसा बुखार हुआ कि चार दिन तक बेड पर से उठ नहीं पाया। मैं अब अपने पैरों पर खड़ा हूं।'

विज्ञापन
AB devilliers set to play against CSK
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl

डीविलियर्स ने आगे कहा, 'दुर्भाग्यवश मैंने आरसीबी के लिए दो मैच नहीं खेले, जो कि सही नहीं है। जैसा कि मैंने कहा कि अब अच्छा महसूस कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि अगले मैच में खेल सकूं। मैं चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जरूर खेलूंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed