फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKRvDD: इन '5 हीरोज' के दम पर कोलकाता ने अपने गढ़ में दिल्ली को रौंदा

Tue, 17 Apr 2018 01:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
kolkata knight riders vs delhi daredevils eden gardens ipl 2018 5 heroes of the match
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : ipl

कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2018 के 13वें मैच में सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रन से हरा दिया। दिनेश कार्तिक के नेतृत्व वाली केकेआर ने एकतरफा तरीके से यह मैच जीता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर केकेआर ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली दिल्ली की पूरी टीम 14।2 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई। चलिए गौर करते हैं कि केकेआर को मौजूदा टूर्नामेंट में दूसरी जीत दिलाने में '5 हीरो' कौन बने:

kolkata knight riders vs delhi daredevils eden gardens ipl 2018 5 heroes of the match
सुनील नरेन्

5) सुनील नरेन- सुनील नरेन के लिए यह मैच बेहद स्पेशल रहा। उन्होंने अपने आईपीएल करियर के 100 विकेट पूरे किए। उन्होंने क्रिस मॉरिस (2) को बोल्ड करके यह उपलब्धि हासिल की। नरेन आईपीएल में विकटों का शतक पूरा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने। कैरीबियाई स्पिनर ने तीन ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट झटके और केकेआर की विशाल जीत सुनिश्चित की। उन्होंने मॉरिस के अलावा मोहम्मद शमी (7) और विजय शंकर (2) को डगआउट भेजा।

kolkata knight riders vs delhi daredevils eden gardens ipl 2018 5 heroes of the match
कुलदीप यादव - फोटो : ipl

4) कुलदीप यादव- केकेआर ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और फिर स्पिनर्स ने उसे मैच जिताया। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। चाइनामैन 3।2 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने ऋषभ पंत (43), ग्लेन मैक्सवेल (47) और ट्रेंट बोल्ट के विकेट लिए। यादव ने बोल्ट को आउट करके दिल्ली की पारी का अंत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
kolkata knight riders vs delhi daredevils eden gardens ipl 2018 5 heroes of the match
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl

3) रॉबिन उथप्पा- मैच में केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं थी। दिल्ली के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में पूरी तरह हावी थे। मगर पारी के चौथे ओवर से उथप्पा ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को खराब शुरुआत से उबारा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 19 गेंदों में दो चौको और तीन छक्को की मदद से 35 रन बनाए। उथप्पा की पारी से केकेआर लय में लौटी और फिर टीम ने विशाल स्कोर खड़ा किया।

विज्ञापन
kolkata knight riders vs delhi daredevils eden gardens ipl 2018 5 heroes of the match
आंद्रे रसेल - फोटो : ipl

2) आंद्रे रसेल- इस बल्लेबाज ने एक बार फिर कमाल की पारी खेली और फैंस को अपना दीवाना बना दिया। रसेल ने सिर्फ 12 गेंदों में 6 छक्के जमाते हुए 41 रन बनाए। रसेल की पारी से केकेआर बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा और विशाल स्कोर बना सका। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नितीश राणा के साथ 22 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की, जो केकेआर के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed