{"_id":"5af01b514f1c1b3c0a8b87e1","slug":"krunal-pandya-will-be-selected-in-team-india-soon-says-bcci-official","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BCCI अधिकारी का खुलासा, कृनाल पांड्या को जल्द मिलेगा टीम इंडिया में मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI अधिकारी का खुलासा, कृनाल पांड्या को जल्द मिलेगा टीम इंडिया में मौका
Mon, 07 May 2018 06:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कृनाल पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर कृनाल पांड्या ने मौजूदा आईपीएल में बल्ले व गेंद से गजब की निरंतरता दर्शाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 27 वर्षीय ऑलराउंडर का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में सिलेक्शन हो सकता है। टीम इंडिया को आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलना है।
2 of 5
क्रुणाल पांड्या
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि जिस तरह पांड्या ने अपने खेल में सुधार किया है, उसे देखते हुए उनका टीम में चयन हो सकता है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'कृनाल पांड्या की टी20 टीम में सिलेक्शन पक्की समझकर चलिए। जिस तरह वह क्रिकेट खेल रहा है, उसका राष्ट्रीय टीम में चयन लगभग तय है।'
3 of 5
कृनाल पांड्या
- फोटो : ipl
रिपोर्ट के मुताबिक कृनाल को इंडिया 'ए' टीम में भी शामिल किया जा सकता है, जो ट्राई-सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टीम इंडिया को वहां इंग्लैंड लायंस और विंडीज ए का सामना करना है। इसके अलावा इंडिया 'ए' को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच भी खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृनाल पांड्या
टीम इंडिया को जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज जबकि इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज खेलेगी। कृनाल ने मौजूदा आईपीएल में गेंद व बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ गुजरात के ऑलराउंडर ने 23 रन की रक्षा की और टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक और कृनाल पांड्या
बता दें कि कृनाल पांड्या को पहले भी इंडिया 'ए' में मौका मिल चुका है जब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के खिलाफ ट्राई सीरीज में हिस्सा लिया था। इस साल आईपीएल नीलामी में कृनाल को मुंबई इंडियंस ने आरटीएम के जरिए दोबारा हासिल किया। पांड्या मुंबई के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।