फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो यह है एमएस धोनी के मैच जीतने का मंत्र, जडेजा ने खोल दिया राज

Mon, 07 May 2018 05:08 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
ravindra jadeja reveals the winning mantra of chennai super kings captain ms dhoni
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ipl

चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो साल के बाद आईपीएल में धमाकेदार वापसी की है। मौजूदा आईपीएल में एमएस धोनी के नेतृत्व वाली सीएसके 14 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। धोनी की टीम आखिर कैसे इतनी धमाकेदार वापसी कर सकी? कप्तान ने टीम को जीत का मंत्र क्या दिया? इसका खुलासा ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने किया है।

ravindra jadeja reveals the winning mantra of chennai super kings captain ms dhoni
एमएस धोनी

टाइम्स नाउ के हवाले से कहा गया कि धोनी ने टीम में जोश भरा है। जडेजा ने पाया कि धोनी ने चीजें बहुत ही आसान रखी हैं और वह किसी भी परिस्थिति में अपने खिलाड़ियों का समर्थन करना नहीं छोड़ते। इसका प्रमाण यह है कि कोई भी किसी को भी हार का जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा है और इसी वजह से टीम एकजुट होकर आगे बढ़ रही है।

ravindra jadeja reveals the winning mantra of chennai super kings captain ms dhoni
रविंद्र जडेजा - फोटो : ipl

रविंद्र जडेजा ने कहा, 'चाहे हम जीते या हारे, कोई भी एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाता। पूरी ही टीम जीत और हार के लिए जिम्मेदार है। यही चेन्नई सुपरकिंग्स का मंत्र है। माही भाई हमेशा कहते हैं, हम हारेंगे भी साथ में और जीतेंगे भी साथ में हैं। वह हमारे अंदर विश्वास भरते हैं। इससे हमें काफी प्रोत्साहन मिलता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ravindra jadeja reveals the winning mantra of chennai super kings captain ms dhoni
ms dhoni

धोनी भी अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनकी तारीफ न सिर्फ टीम के सदस्य बल्कि अन्य टीम के खिलाड़ी भी कर रहे हैं। धोनी की पारी देख रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी तारीफों के पुल बांधे। कोहली ने कहा कि धोनी का फॉर्म टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छी बात है।

विज्ञापन
ravindra jadeja reveals the winning mantra of chennai super kings captain ms dhoni
विराट कोहली

विराट कहते हैं, 'एमएस धोनी को शॉट मारते हर कोई देखना पसंद करते हैं। जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह शानदार हैं। बड़ी बात यह है कि भारतीय टीम के लिए यह अच्छी बात है। उनका फॉर्म भारतीय क्रिकेट के लिए शुभ संकेत हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed